• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-06-11 15:40:32    
पेइचिंग ऑलम्पियाड के तैयारी-काम, चीन में प्रशासनिक क्षेत्रों का आबंटन

cri

आज के इस कार्यक्रम में सोनपुरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त और हमारे अन्य बहुत से श्रोताओं के सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं।

हमारे बहुत से श्रोताओं ने वर्ष 2008 के पेइचिंग ऑलम्पियाड के तैयारी-काम वगैरह की जानकारी देने का अनुरोध किया है। यहां हम उन श्रोताओं के नाम नहीं पढेंगे,क्योंकि इतने नामों को एक-एक कर पढने में ज्यादा समय लगेगा।

वर्ष 2008 का ऑलंम्पिक खेल चीन की राजधानी पेइचिंग में होगा। इस समय उस का तैयारी-काम योजनानुसार चरणबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। ऑलम्पिक गांव पेइचिंग के उत्तरी भाग में कायम होगा। अधिकांश खेल स्पर्द्धाएं पेइचिंग के विभिन्न स्टेडियमों या खेल-मैदानों में होंगीं और इनी-गिनी स्पर्द्धाएं प्राकृतिक स्थितियों के कारण दूसरे शहरों में होंगी। जहां तक इस खेल समारोह में कितने राष्ट्र,कितनी टीमें या कितने खिलाड़ी भाग लेने का सवाल है,तो इस की सही संख्या हमें अभी तक नहीं मिली है।

पेइचिंग ऑलम्पियाड के लिए 36 स्टेडियम निर्माणाधीन हैं,जिन में से 31 पेइचिंग में हैं और बाकी 5 चीन के दूसरे शहरों में। और जो निर्माणाधीन स्टेडियम हैं,उन में से 11 बिल्कुल नए हैं और 11 पुराने स्टेडियमों पर आधारित हैं और 9 अस्थाई निर्माणाधीन हैं।जैसा कि आप जानते है ऑलम्पिक खेलों में कुछ इवेंट जल-क्रीड़ा से संबंधित हैं।पेइचिंग अंतर्महाद्वीपीय क्षेत्र में आता है,जिस में जल-क्रीड़ा की कोई भी बड़ी प्राकृतिक सुविधा उपलब्ध नहीं है,सो इन इवेंटों के लिए कुछ स्टेडियम पेइचिंग से बाहर समुद्रतटीय शहरों में बनाए जा रहे हैं।

पेइचिंग में स्टेडियमों के साथ ऑलम्पिक गांव,ऑलम्पिक सम्मेलन-केंद्र,ऑलम्पिक मीडिया-केंद्र,डिजिटल पेइचिंग-बिल्डिंग और ऑलम्पिक वन्य उद्यान भी निर्मित किए जा रहे हैं।योजनानुसार सभी निर्माण-कार्य 2007 के अंत में पूरा हो जाएगा।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पेइचिंग ऑलंपिक खेलों पर कोई 33 अरब 80 करोड़ अमरीकी डॉलर खर्च होंगे,जिस में खेलों के आयोजन,संबंधित सरंजामों के निर्माँण और सेवा से जुड़े विषयों के लिए ज़रूरी रकम शामिल है।

चीन में राजनीतिक व सामाजिक स्थिरता बरकरार है और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित है। और राजधानी पेइचिंग विश्व में सब से सुरक्षित महानगरों में से एक है। चीनी ऑलंपिक कमेटी ने दावा किया है कि वर्ष 2008 में पेइचिंग में ऑलंपिक खेलों का मैत्रीपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में सुरक्षित रूप से आयोजन होगा। योजनानुसार चीनी राष्ट्रीय सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय,पेइचिंग म्युनिसीपैलिटी के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो,सशस्त्र पुलिस-सेना और गार्ड सेवा कंपनियां एक साथ मिलकर ऑलंपिक खेलों का सुरक्षा कार्य संभालेंगे।

ऑलंपिक खेलों के आयोजन के दौरान पेइचिंग के लगभग 80 हजार लोग सुरक्षा-कार्य में लगे रहेंगे,जिन में पेशेवर सुरक्षाकर्ताओं के अलावा बाकी सभी लोग सख्त परीक्षण की प्रकिया से चुने जाएंगे। ज़रूरत पड़ने पर सशस्त्र बलों की मदद भी ली जाएगी।चीनी ऑलंपिक कमेटी के एक अधिकारी ने कुछ समय पहले बताया कि जल्द ही चीनी ऑलंपिक सुरक्षा कमेटी का गठन होगा,जो विशेष रूप से पेइचिंग ऑलंपिक खेलों के आयोजन के दौरान सुरक्षा-कार्य की देखरेख करेगी। चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री स्वयं इस कमेटी के नेता रहेंगे। यह कमेटी ऑलंपिक खेलों के बुनियादी संसाधनों,खासकर ऑलंपिक गांवों की सुरक्षा के लिए एक अभेद्य सुरक्षा योजना बनाएगी,जिस में इलेक्ट्रोनिक सुरक्षा निगरानी,संबंधित दस्तावेजों की जांच व प्रबंध और चौबीसों घंटों की गश्त आदि व्यवस्थाओं की स्थापना शामिल होगी। चीन बीस साल से भी अधिक समय पूर्व इंटरपोल संगठन का एक सदस्य बन गया था। इस संगठन के अन्य सदस्य भी पेइंचिंग ऑलंपिक खेलों की सुरक्षा में चीनी पक्ष के साथ घनिष्ठ सहयोग करेंगे।

सोनपुरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चुन्नीलाल कैवर्त ने चीन में काउंटी, प्रिफेक्चर और प्रांत में अन्तर के बारे में सवाल पूछा है

चीन में काउंटी, प्रिफेक्चर और प्रांत में जो अन्तर है,वह मुख्यतः क्षेत्रफल से जुड़ा है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रांत सब से बड़ा होता है, इस के बाद प्रिफेक्चर और अंत में काउंटी। चीन में कई काउंटियों से एक प्रिफेक्चर और कुछ प्रिफेक्चरों से एक प्रांत बनता है, पर कितनी काउंटियों से एक प्रिफेक्चर औऱ कितने प्रिफेक्चरों से एक प्रांत बनता है, यह तय नहीं है। दरअसल चीन में प्रांत, काउंटी और टाउनशिप तीन स्तरों की प्रशासनिक व्यवस्था लागू है। देश को प्रांत, स्वायत्त-प्रदेश और केंद्र प्रशासित शहर के रूप में विभाजित किया गया है। प्रशासनिक तौर पर प्रांत और स्वायत्त प्रदेश का स्तर बराबर है। उन में शहर और काउंटियां शामिल हैं। काउंटियों में टाउनशिप और कस्बे शामिल हैं। इस समय चीन में कुल 23 प्रांत, 5 स्वायत्त प्रदेश, 4 केंद्र शासित शहर और 2 विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग व मकाओ हैं।

चीन में जो स्वायत्त प्रदेश हैं,वे सब अल्पसंख्यक जातिबहुल क्षेत्र हैं। उन के और चीन के दूसरे प्रांतों के बीच जो प्रशासनिक फर्क है,वह मुख्य तौर पर स्वायत्त प्रबंध के अधिकार और केंद्र सरकार द्वारा दी गयी रियायतों से प्रदर्शित होता है। स्वायत्त प्रदेशों के प्रशासन केंद्र सरकार की अगुवाई में अपने-अपने क्षेत्र की जातीय विशेषताओं के अनुसार अलग कानून-कायदे बना सकते हैं औऱ केंद्र सरकार अनेक मामलों मे उन्हें रियायत देती है।