• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-06-11 09:19:56    
शांगहाई की थाईवानी मामलात दफ्तर द्वारा थाईवानी बंधुओं की सेवा करने की कहानी

cri

इधर के वर्षों में शांगहाई में अर्थतंत्र के तेज़ विकास और थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों के आर्थिक व व्यापारिक आदान-प्रदान के दिन ब दिन बढ़ने के साथ-साथ, शांगहाई थाईवानी बंधुओं द्वारा मुख्यभूमि में पूंजी डालने का सर्वप्रथम विकल्प है और सब से बड़ा स्थल बन चुका है। लम्बे अरसे से शांगहाई में रहने वाले थाईवानी बंधु अक्सर कुछ कठिनाइयों का सामना करते आ रहे हैं। उस समय थाईवानी देशबंधु सर्वप्रथम उन की सेवा करने वाले शांगहाई म्युनिसिपल की जन सरकार की थाईवानी मामलात दफ्तर के बारे में सोचते हैं।

कुछ समय पहले, शांगहाई म्युनिसिपल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में भाग लेने वाले लोग लम्बे अरसे से शांगहाई में काम करने वाले थाईवानी बंधु हैं। संगोष्ठी में शांगहाई म्युनिसिपल के नेताओं और शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर के प्रमुख जिम्मेदारों ने एक साथ बैठकर संजीदगी से थाईवानी देशबंधुओं के बयान सुने। संगोष्ठी में थाईवानी बंधुओं ने शांगहाई में जो महसूस किया वह बताया। शांगहाई शहर की थाईवानी पूंजी वाले कारोबार संघ के अध्यक्ष ली माओ शंग ने बताया,मुछे लगा कि शांगहाई आना ठीक है।आज तक, मुझे भिन्न-भिन्न मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। हमारे यहां जो मुसीबतें हैं, उन का समय पर समाधान किया जा चुका है।खास तौर पर शांगहाई के थाईवानी मामलात के नेता अक्सर हमारे थाईवानी मित्रों के कारखाने में निर्देशन देते रहते हैं। हमें शांगहाई में अपने घर जैसा महसूस होता है।

इसी तरह की संगोष्ठी शांगहाई में हर साल में एक बार आयोजित होती है। संगोष्ठी में शांगहाई म्युनिसिपल के संबंधित नेता थाईवानी बंधुओं के साथ बैठकर गपशप करते हैं , पिछले एक वर्ष में घटी घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं और नये वर्ष की योजना के बारे में सलाह मश्विरा करते हैं।

शांगहाई चीन की सब से लम्बी नदी यांग्त्जी नदी के तट पर स्थित है, जो चीन का सब से बड़ा वाणिज्य व वित्तीय केंद्र है और वह पश्चिमी प्रशांत सागर की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह भी है। यह सुविधा यातायात, विकसित सूचना नेटवर्क और आधुनिक व परम्परागत संस्कृति से ओतप्रोत है। ये सब अधिक से अधिक थाईवानी बंधुओं को आकर्षित करता है।अनेक थाईवानी व्यापारियों ने शांगहाई को मुख्यभूमि में अपना सर्वप्रथम स्थल बनाया है। वर्ष 2006 के अंत तक, शांगहाई ने कुल मिलाकर थाईवानी व्यापारियों की 6000 से ज्यादा परियोजनाओं को अनुमति दी और 16 अरब से ज्यादा अमरीकी डॉलर की पूंजी आयातित की है। अब शांगहाई में रहने वाले थाईवानी बंधुओं की संख्या 3 लाख से ज्यादा है।

अनेक वर्षों में थाईवानी बंधुओं की सेवा करने वाली विशेष संस्था होने के नाते, शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर ने थाईवानी व्यापारियों के लिए अच्छे पूंजी निवेश के वातावरण की स्थापना करने के साथ-साथ उन की मुसीबतों को दूर करने में भी अनेक काम किये हैं। शांगहाई थाईवानी दफ्तर के उप प्रधान श्री गू हुंग ह्वेई ने परिचय देते समय बताया,

इधर के वर्षों में हम थाईवानी बंधुओं को विविधतापूर्ण सेवा प्रदान कर रहे हैं, उन के लिए बेहतर पूंजी निवेश का वातावरण तैयार कर रहे हैं और उन्हें मुख्यभूमि में विकास करने को आकर्षित करते रहते हैं। उदाहरण के लिए, थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों के व्यापार में हम ने अनेक सुविधाएं प्रदान दी हैं और उन के आर्थिक विकास के लिए विविधतापूर्ण स्थितियां तैयार की हैं। इस के अलावा, हमारे पास उन के लिए विशेष नीतियां हैं ।हम पूंजी निवेश में उन की मुसीबतों को दूर करने में मदद देते हैं।

श्री गू हुंग ह्वई ने बताया कि पिछले दो वर्षों में शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर ने थाईवानी व्यापारियों के कुल मिलाकर लगभग 1200 केसों का निपटारा किया। थाईवानी बंधुओं की कुछ उचित मांगों को पूरा किया। इतना ही नहीं, शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर ने अनेक पक्षों के समन्वय में बैंकों के साथ 5 अरब चीनी य्वान की कर्ज की समस्या का समाधान भी किया।

थाईवानी व्यापारियों के शांगहाई में और अच्छी तरह विकास करने में मदद देने के लिए, थाईवानी मामलात दफ्तर ने विशेष रुप से शांगहाई स्थित थाईवानी कारोबार संघ को मुफ्त रुप से एक चार करोड़ से ज्यादा चीनी य्वान मूल्य वाली दफ्तर की इमारत दी। इस इमारत की चर्चा में थाईवानी व्यापारी, शांगहाई चिन द्येन जी सूचना, विज्ञान व तकनीक कंपनी लिमिटिड के प्रमुख मैनेजर श्री यांग दा जडं को अच्छा महसूस हुआ। उन के अनुसार,दो वर्ष पहले एक दिन, कई नेताओं ने हमारी संघ में निर्देशन किया। उसी दिन हम सब बहुत खुश थे। हमारे संघ के दो अध्यक्षों ने कहा कि हमारा दफ्तर इतना छोटा है और बहुत अच्छा नहीं लगता है। नेताओं ने हमारी इस कठिनाई को नोटबुक पर लिख लिया। कुछ समय के बाद शांगहाई म्युनिसिपल ने घोषणा की कि वह हमारे संघ के लिए मुफ्त एक दफ्तर इमारत का निर्माण करेगी।

इस के अलावा, इधर के वर्षों में ज्यादा से ज्यादा थाईवानी बंधुओं के शांगहाई में पूंजी निवेश करने, काम करने और जीवन बिताने के साथ-साथ नयी समस्याएं भी उत्पन्न हुईं। थाईवानी बंधुओं के बच्चों को शांगहाई में पढ़ना है, इसलिए, बच्चों की पढ़ाई की समस्या गंभीर बनी हुई है। शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर हमेशा ही थाईवानी बंधुओं के बच्चों की पढ़ाई समस्या पर बड़ा ध्यान देता है। शांगहाई ने विशेष रुप से थाईवानी बंधुओं के बच्चों के स्कूल की स्थापना की है। शांगहाई में काम करने वाले थाईवानी बंधुओं के बच्चे इस स्कूल में पढ़ सकते हैं।

थाईवानी बंधु शांगहाई में जीवन और पूंजी निवेश के वातावरण के प्रति बहुत संतुष्ट हैं।थाईवानी व्यापारी श्री चांग नू चीन ने संवाददाताओं से कहा,मिसाल के लिए, पानी की सप्लाई। विदेशों में जब हम कारखाना खोलते हैं, तो अक्सर पानी के अभाव की समस्या आती है। लेकिन, शांगहाई में यह समस्या कभी नहीं आई है। इतना ही नहीं, शांगहाई में वातावरण भी बहुत अच्छा है, यहां कोई भी अपराध का केस नहीं हुआ है। शांगहाई के कस्टम में भी गुणवत्ता बहुत अच्छी है, 24 घंटों में ही हमारे माल की जांच पूरी हो जाती है।

थाईवानी बंधुओं के कानूनी कल्याण को और अच्छी तरह सुनिश्चित करने और उन की सेवा को और बेहतर करने के लिए शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर ने दो वर्ष पहले शांगहाई थाईवानी बंधुओं का व्यवहार सेवा केंद्र की स्थापना की , जो विशेषकर शांगहाई में काम करने वाले थाईवानी बंधुओं को मदद देता है। हाल में शांगहाई में रहने वाले थाईवानी बंधु यह कहते हैं कि वे शांगहाई में सुभीतापूर्ण रुप से काम कर रहे हैं और जीवन बिता रहे हैं , जिस का श्रेय शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर को जाता है। यह बात सुनकर शांगहाई थाईवानी मामलात दफ्तर के उप प्रधान श्री गू हुंग ह्वेई खुश हैं। उन्होंने कहा,वे लोग हमारे दफ्तर को अपना घर मानते हैं। जब उन के पास कठिनाई आती है, तो जरुर हमारे यहां आते हैं। मुझे लगा कि यह हमारे लिए भी प्रोत्साहन है। हम भी आशा करते हैं कि हम अपने कारगर काम से थाईवानी बंधुओं की और अच्छी तरह सेवा कर सकेंगे।