• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Jul 24th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-05-22 19:05:51    
अफ्रीकी देशों को चीन द्वारा दिये गये कर्ज किसी भी राजनीतिक शर्त पर नहीं

cri

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग य्वू ने 22 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन द्वारा अफ्रीकी देशों को दिये गये कर्ज किसी भी राजनीतिक शर्त पर नहीं हैं। यह कर्ज मुख्यतः अफ्रीकी देशों में बुनियादी संरचनाओं के निर्माण, कुछ कारोबारों की स्थापना में इस्तेमाल किया जाएगा।

सुश्री च्यांग य्वू ने कहा कि अफ्रीकी देशों को सहायता देते समय चीन पूर्ण रुप से इन देशों की जरुरतों का ख्याल करता है और मैत्रीपूर्ण सलाह मश्विरे के जरिये अफ्रीकी देशों के साथ सहायता परियोजना निश्चित करता है। अति अविकसित देशों को चीन मुख्यतः ब्याजहीन कर्ज या मुफ्त सहायता देता है। चीन सरकार ने यह वचन दिया है कि चीन आइंदे तीन वर्षों में अफ्रीकी देशों को 3 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य वाला उदार कर्ज देगा।

सुश्री च्यांग य्वू ने यह अपील भी की कि गरीबी उन्मूलन समस्या पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर विकसित देशों को और यथार्थ कदम उठाकर बड़ी हद तक कर्ज को कम करके विकासमान देशों को कर्ज के कुचक्कर से बचाने में मदद करनी चाहिए।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040