• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-05-15 09:05:31    
गायक श्यु वे और उन के गीत

cri

कई वर्ष पहले "मेरा पतझड़"गीत के साथ चीन की मुख्यभूमि के गायक श्यु वे लोगों के सामने आए । श्यु वे अपने प्रशंसकों में "यात्री गायक""रॉक एंड रोल गायक"और"सांस्कृतिक गायक"कई नामों से प्रसिद्ध हैं। वास्तव में ये सब संबोधन इसी तथ्य की ओर इशारा करते हैं कि श्यु वे के दिल में सिर्फ संगीत की धारा बहती है। दस वर्षों से अधिक समय में श्यु वे संगीत रचना में जुटे हुए हैं और अनेक बार संगीत रचने की कई ऊंचाइयां हासिल करने में उन्होंने सफलता प्राप्त की है। इस तरह उन्होंने रॉक एंड रोल गायक बनने का अपना सपना साकार करने में सफलता हासिल की है।

श्यु वे चीन की मुख्यभूमि का एक प्रसिद्ध गायक है। सन 1994 में श्यु वे अपनी जन्मभूमि शी आन से बाहर निकल कर अपने संगीत को विकसित करने और एक बड़ी दुनिया के सामने खड़े होने की चाह ले कर पेइचिंग पहुंचा। पेइचिंग पहुंच कर उसने अपने गायन और संगीत रचने की प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचना शुरू किया। 1997 में श्यु वे ने अपनी पहली एल्बम "दूसरी जगह "जारी की। इस एल्बम में सारे गीत उस के अपने जीवन के अनुभव, अकेलेपन की उदासी की भावना में रंगे हुए हैं। यह एल्बम जारी होते ही संगीत जगत में मानो अचानक एक तूफान आ गया। रातोंरात श्यु वे लोगों के दिलों का बेताज बादशाह बन गया और थोड़े ही समय में उस की एल्बम की पांच लाख प्रतियां बिक गईं।

गीत 1 मेरा पतझड़

दोस्तो, अब सुनिए इस एल्बम का मुख्य गीत "मेरा पतझड़"।

गीत के बोल हैं—इस शहर के पतझड़ पर किसी का भी ध्यान नहीं गया। खिड़की के बाहर धूप खिली हुई है लेकिन मेरे दिल में प्यार की कोई उष्मा नहीं है। उदासी भरी इन रातों में मैं अकेला रास्ते पर चलता जा रहा हूं। सुख इतना दूर है कि उस की एक भी किरण दिखाई नहीं पड़ती।

आधुनिक दुनिया पैसे और भौतिकता के पीछे भाग रही है। रॉक एंड रोल संगीत उस की अपनी शैली और विशेषता में इस तरह संप्रेषित होता है कि लोग उस में अपने मन की भावना की अभिव्यक्ति महसूस करते हैं। श्यु वे आधुनिक समय में पैदा हुआ एक ऐसा श्रेष्ठ गायक है, जिसकी आधुनिक समय की नब्ज पर पूरी पकड़ है।

2000 में श्यु वे की दूसरी एल्बम सामने आई जिस का शीर्षक है"उस वर्ष"। संगीत आलोचकों के विचार में श्यु वे की यह एल्बम रॉक एंड रोल संगीत की शैली में अब तक की सबसे बेहतरीन एल्बमों में सर्वप्रमुख है। इस एल्बम से श्यु वे के संगीत ने सर्वोच्च कोटि की ऊंचाई हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

गीत 2 उस वर्ष

दोस्तो, अब सुनिए इस एल्बम का प्रमुख गीत"उस वर्ष"।

गीत के बोल हैं—कई वर्षों से तुम लगातार भाग रहे हो, आंखों में भविष्य साफ नहीं है, जीवन का सुंदर सपना चूर-चूर हो गया है। तुम इस व्यस्त चौराहे पर खड़े, फैसला नहीं कर पा रहे हो कि किस दिशा की ओर कदम उठाओ।

श्यु वे की पिछली दो एल्बमों में लोगों को अपने जीवन के दुख और अकेलेपन की भावना की अभिव्यक्ति दिखाई पड़ी थी। लेकिन वर्ष 2002 और 2004 में श्यु वे की जो दो नई एल्बम "धीरे-धीरे बढ़ता समय"और "हर वक्त नया वक्त है"आईं, उन में उदासी की भावना की जगह जीवन पर अनुभवों का ऐसा संसार है जिस में आशा, उम्मीद, शांति और सुख का भविष्य संजोया हुआ है।

गीत 3 सुखी जीवन

दोस्तो, अब सुनिए "धीरे-धीरे बढ़ता समय"एल्बम का प्रमुख गीत जिसका शीर्षक है "सुखी जीवन"। इस गीत में उत्फुल्ल संगीत और जोशभरी लय है जो लोगों के व्यस्त शहरी जीवन में उन की उदासी को दूर करने और उन्हें खिलखिला कर हंसाने में समर्थ है।

इन दोनों नई एल्बमों में श्यु वे ने सुखमय जीवन, प्यार और उम्मीदों का संसार रचा है। ये दोनों एल्बम और इन में जो गीत हैं उनके शीर्षकों से भी यह बात जाहिर हो जाती है कि ये गीत खुशीभरे गीत हैं। लोगों को ऐसा महसूस होता है जैसे जीवन खुशियों का बाग है जिसमें आशा और उम्मीदों के हंसमुख फूल खिले हुए हैं।