• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-05-14 11:22:57    
थाईवानी व्यापारियों की जन्मभूमि में कहानियां

cri

जांग च्यो में अनेक खुशभरी कहानियां हैं। यदि आप जांग च्यो आएं, तो जरुर अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे।

यह गीत पिछली शताब्दी के 80 के दशक में चीनी लोगों में एक बहुत प्रचलित गीत रहा है, जिस का नाम है छोटी नगरी की कहानी। यह गीत एक थाईवानी फिल्म का प्रमुख गीत है। फिल्म में छोटी नगरी वास्तव में एक काल्पनिक नगर है। अनेक वर्षों के बाद जब इस गीत के रचयिता च्वांग नू जन्मभूमि ---फू च्येन प्रांत के जांग च्यो शहर पहुंचे, तो इस गीत को भी अपने साथ ले कर आए और गीत के बोलों से छोटी नगरी में अनेक कहानियां पैदा हुईं, जिन में अपनी जन्मभूमि के प्रति उन की गहरी भावना प्रकट हुई है।

फू च्येन प्रांत के सब से दक्षिण में स्थित जांग च्यो शहर और थाईवान द्वीप के बीच केवल जलडमरुमध्य क्षेत्र है। जांग च्यो शहर थाईवानी देशबंधुओं का महत्वपूर्ण जन्मस्थान है और अनेक थाईवानी व्यापारियों को यहां पूंजी निवेश करने के लिए इस ने आकर्षित किया है। जांग च्यो में अनेक कहानियां हैं, जिन में अनेक कहानियां थाईवानी व्यापारियों से संबंधित है। जांग च्यो शहर के थाईवान मामलात दफ्तर से थाईवानी व्यापारियों का घनिष्ठ संबंध है। आज के इस कार्यक्रम में, हम आप लोगों को जांग च्यो शहर के थाईवानी मामलात दफ्तर की कहानी सुनाएंगे।

जांग च्यो शहर लगभग 1400 वर्ष पुराना शहर है। प्राचीन काल में जांग च्यो और थाईवान द्वीप के बीच व्यस्त आवाजाही होती थी। अनेक जांग च्यो वासी समुद्र में थाईवान द्वीप तक गए हैं और इस तरह जांग च्यो से मछुआगिरी की सभ्यता थाईवान पहुंची है। इसलिए, अब एक तिहाई थाईवानी लोगों का जन्मस्थान जांग च्यो में है। लेकिन, अब थाईवान द्वीप में नागरिक पुनः जांग च्यो वापस लौटकर वहां पूंजी-निवेश कर रहे हैं। वर्ष 1980 में प्रथम थाईवानी पूंजी वाला कारोबार जांग च्यो में स्थापित किए जाने के बाद से वर्ष 2005 के अंत तक, जांग च्यो शहर ने कुल मिलाकर थाईवानी पूंजी वाली 2106 परियोजनाओं को आकर्षित किया है, जिन की कुल रक्म 7 अरब 80 करोड़ अमरीकी डॉलर से ज्यादा तक जा पहुंची है।

 जांग च्यो के थाईवानी मामलात दफ्तर के प्रधान श्री च्यो य्वेई हुंग की नजर में जांग च्यो इसलिए थाईवानी व्यापारियों का पसंदीदा शहर बना है, क्यों कि जांग च्यो का पूंजी वातावरण और जांग च्यो थाईवानी मामलात दफ्तर की सेवा अच्छी है। उन्होंने कहा,थाईवानी व्यापारियों के पूंजी निवेश करने से पहले हम कार्यक्रम और तैयारी कार्यों को अच्छी तरह पूरा करते हैं। उन के पूंजी-निवेश के बाद हम थाईवानी व्यापारियों की पूरी सेवा करते हैं और उन की हर संभव मदद भी करते हैं।

हालांकि जांग च्यो शहर बहुत बड़ा नहीं है, फिर भी इस शहर में आने वाले थाईवानी व्यापारियों की संख्या बहुत है।थाईवान का मशहूर थाईवानी एकता ग्रुप, शैई ख्वन ग्रुप और थाईसू ग्रुप जांग च्यो को चीन की मुख्यभूमि में विकास करने के रास्ते में एक पड़ाव मानते हैं। जांग च्यो शहर की सड़क पर चलते हुए शैई ख्वन ग्रुप के विज्ञापन अक्सर हमारी नजर से गुज़रते हैं। यह ग्रुप जांग च्यो में पूंजी निवेश करने के बाद मुख्यभूमि चीन के बाजार, नीति और श्रमिक शक्ति आदि श्रेष्ठताओं के सहारे विकसित हो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शैई ख्वन ग्रुप और जांग च्यो शहर के बीच सहयोग बीच रास्ते पर तय किया गया था। जबकि जांग च्यो का थाईवानी मामलात दफ्तर तो दोनों पक्षों का परिचायक है। उस समय की चर्चा में श्री च्यो य्वेई हुंग ने कहा,उस वक्त शैई ख्वन के मैनेजर अनेक जगह गए, बाद में वे हमारे शहर आये। दोपहर में उन्होंने कहा कि वे हमारे शहर के नेताओं से बातचीत करना चाहते हैं। तो हम ने तुरंत संबंधित विभागों को एकत्र करके बीच रास्ते पर उन से आधे घंटे तक भूमि, विकास क्षेत्र, परियोजना का अनुसंधान आदि क्षेत्रों में वार्ता की। अब शैई ख्वन ग्रुप ने युरोप के कुछ उत्पादन केंद्रों को हमारे यहां स्थानांतरित किया और अनुसंधान मुख्यालय भी थाईवान से जांग च्यो ले आए ।

शैई ख्वन ग्रुप के डायरेक्टर श्री वू शेई ख्वन ने कहा कि सारी दुनिया में अनेक जगहों पर हम ने पूंजी-निवेश किया है। जांग च्यो थाईवानी मामलात दफ्तर के कर्मचारी सब से श्रेष्ठ हैं, और वे थाईवानी व्यापारियों के मामलों को अपना मामला समझते हैं। जांग च्यो के थाईवानी मामलात दफ्तर को न केवल वू शैई ख्वन अच्छा समझते हैं, थाईवान की कृषि, विज्ञान व तकनीक कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी डायरेक्टर श्री वांग जंग लू ने भी जांग च्यो के थाईवानी मामलात दफ्तर की प्रशंसा की। उन के अनुसार,वास्तव में थाईवानी मामलात दफ्तर के प्रति मेरी गहरी भावना है। जब मेरे सामने समस्या आती है, तो मैं प्रत्यक्ष रुप से थाईवानी मामलात दफ्तर जाता हूं। उस दफ्तर की सेवा बहुत अच्छी है। जांग च्यो के थाईवानी मामलात दफ्तर को इतने ज्यादा थाईवानी कारोबार क्यों पसंद करते हैं। श्री च्यो य्वेई हुंग ने इस का कारण बताया,जब एक परियोजना की पुष्टि हो जाती है, तो हम एक ही इमारत में पूंजी-निवेश की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करते हैं। थाईवानी व्यापारियों को केवल अपनी कंपनी के अंदरुनी मामलों का प्रबंध करना होता है, जबकि सरकार व समाज से संबंधित कार्य में हम उन की मदद करते हैं।

श्री च्यो ने हमें थाईवानी व्यापारियों को मदद देने की कहानी सुनायी।

कई वर्ष पहले, हमारे जांग च्यो शहर में कृषि की प्रोसेसिंग करने वाले अनेक थाईवानी व्यापारी थे, लेकिन, जापानी लोगों ने आयात के लिए बहुत कड़ी शर्तें पेश कीं। हम ने थाईवानी व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग , विशेषकर फलों व सब्जियों के केंद्रों के निर्माण में मदद दी और उन्हें निर्देशन दिया, ताकि उन का माल सुभीतेपूर्ण ढंग से जापान निर्यात किया जा सके।

वास्तव में जांग च्यो में डैफोडिल नामक फूल सब से मशहूर है। अब जांग च्यो व थाईवान के बीच सब से बड़ा सहयोग थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों का फूल मेला यानी कृषि सहयोग मंच है। जांग च्यो के थाईवानी मामलात दफ्तर और फू च्येन प्रांत व जांग च्यो शहर के समान प्रयासों से फूल मेले ने थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों के कृषि कारोबारों को अनेक मौके दिये हैं। कुल मिलाकर चार हजार से ज्यादा कारोबारों और आठ हजार से ज्यादा थाईवानी व विदेशी व्यापारियों ने मेले में भाग लिया है और कुल मिलाकर कई अरब अमरीकी डॉलर राशि आकर्षित की गयी है। चीनी राज्य परिषद के थाईवानी मामलात दफ्तर के उप प्रधान श्री जंग ली जुंग ने फूल मेले का उच्च मूल्यांकन किया।फूल मेले ने न केवल अर्थतंत्र में थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों के उद्योगों की श्रेष्ठताओं की आपूर्ति को बढ़ाया है, बल्कि थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के देशबंधुओं की भावना के आदान-प्रदान व सहयोग को भी मजबूत किया है।

श्री च्यो य्वेई हुंग की नजर में जांग च्यो थाईवानी मामलात दफ्तर का इरादा वास्तव में बहुत सरल है। उन के अनुसार,हम थाईवानी व्यापारियों से प्रेम करते हैं, उन्हें आसानी से चीन की मुख्यभूमि में पूंजी निवेश करने में मदद देते हैं। इस तरह, थाईवानी व्यापारी मुख्यभूमि में खुशी से काम करते हैं और रहते भी हैं।