• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-04-17 11:06:33    
अकेला गडेरिया और अन्य गीत

cri

दोस्तो, आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को चीनी मशहूर गायिका सुश्री लुअ थियन छॉन द्वारा गाये गये कुछ विदेशी गीतों का परिचय देंगे।

लुअ थियन छॉन का जन्म दक्षिण चीन के क्वांग तुंग प्रांत में हुआ, बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है और उन की आवाज भी बहुत साफ और मंजी हुई है। 1950 में उसने 16 साल की उम्र में संगीत विद्यालय में प्यानो बजाना सीखना शुरु किया ,इस दौरान अक्सर मंच पर उन्होंने गीत भी पेश किए। 1953 में उन्होंने केंद्रीय गीत और नृत्य कला मंडली में संगीत प्रशिक्षण लेना शुरू किया। और चीन के सुप्रसिद्ध संगीतकार व संगीत के गुरू यांन चिन लान और वेय छी श्येन आदि से संगीत की शिक्षा प्राप्त की।बड़ी मेहनत और लग्न से संगीत में उन्होंने बी. ए. की डिग्री प्राप्त की। इस के बाद चीनी केंद्रीय नृत्य गान मंडली में शामिल हो कर वे प्रमुख संगीतकार बनने में सफल रही। लोगों को उन की आवाज बहुत पसंद आई और उऩ की भावुक, गहरी आवाज में जो अद्भुत कसक है, लोगों के दिलों में टीस सी पैदा कर देती है। जब कभी कोई अच्छा गीत उन के हाथ लगता है तो उसे गाने के लिए वे काफी लम्बे समय तक उस पर अभ्यास करती हैं और जब तक वह खुद यह महसूस नहीं कर लेती कि गीत के बोल और संगीत दोनों का आपस में पूरी तरह तालमेल हो गया है, वे उसे पेश नहीं करती। उन के गाए गीतों में यह तालमेल महसूस किया जा सकता है।

लगभग चालीस वर्षों में उन्होंने बहुत सी प्रसिद्ध चीनी फिल्मों और टी.वी. धारावाहिकों के मुख्य गीत गाए हैं। इस के साथ बहुत विदेशी प्रसिद्ध गीत भी गाए हैं। अब सुनिए लुअ थियन छॉन द्वारा गया गया एक गीत। यह रूस का एक प्रसिद्ध गीत है, जिस का नाम है- लाल बेरी का फूल खिला है।

गीत 1 लाल बेरी का फूल खिला है

यह गीत पिछली शताब्दी के पचास वाले दशक का है। चीन में हर लोग इस गीत से परिचित है। इस गीत की लय बहुत सरल, और जीवन के जोश से भरी हुई है और लुअ थियन छॉन की मधुर आवाज में यह गीत और भी जादुई हो उठा है। कोई भी इस गीत को सुन कर इसे गुनगुनाए बिना नहीं रह सकता।

इस गीत का विषय है कि प्रेम में डूबी लड़की अपने प्यार का इंतजार कर रही है और अपनी भावना को अभिव्यक्त करते हुए शर्मा रही है। गीत के बोल इस प्रकार हैं—मैदान में बहती छोटी नदी के किनारे लाल बेरी का फूल खिला है। मैं सचमुच एक लड़के के साथ प्यार करती हूं, मन में इतना ज्यादा प्यार भरा है लेकिन मुझे दुख है, क्योंकि मैं अपने मन की छिपी बात बोल नहीं सकती हूं। नदी के किनारे की लाल बेरी के फूल मुरझा गए हैं। लड़की का प्यार बढ़ता जा रहा है और वह दिन-ब-दिन उस लड़के के प्यार में डूबती जा रही है।

गीत 2  अकेला गडेरिया

अब सुनिए सुश्री लुअ थियन छॉन द्वारा गाया गया एक और गीत जिस का शीर्षक है—अकेला गडेरिया। यह गीत प्रसिद्ध अमरीकी फिल्म—साऊंड ओफ म्यूजिक का प्रसिद्ध गीत है। यह गीत बहुत दिलचस्प और मजेदार है। गीत का विषय है—एक गडेरिया बड़ी मेहनत से काम करता है। उस की आवाज इतनी मधुर है कि उस में जीवन की सुन्दरता और खुशी महसूस की जा सकती है। अब सुनिए यह गीत।

लुअ थियन छॉन को अनेकों बार चीनी कला मंडली के साथ कैनेडा, मैक्सिको, अमेरीका और फिलीपीन्स आदि देशों व क्षेत्रों की यात्रा करने और वहां गीत गाने के अवसर मिले हैं। जहां-जहां उन्होंने गीत पेश किए वहां-वहां स्थानीय लोगों की उसे खूब प्रशंसा व वाह-वाह मिली है। हालांकि अब उन की उम्र लगभग 70 साल की हो गई है लेकिन अभी तक उस ने गीत गाने की अपनी विशेषता बरकरार रखी है और लोग भी उसे बहुत पसंद करते हैं।

गीत 3 कैनटकी मेरा शहर

अब सुनिए लुअ थियन छॉन द्वारा गाया गया इस अमरीकी गीत का शीर्षक है- कैनटकी मेरा शहर। गीत के बोल हैं—मेरा कैनटकी शहर चमकदार और खिली हुई धूप में बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है। घास के मैदान में जगह-जगह सुंदर फूल खिले हुए हैं। पेड़ों पर चिड़ियां सारा दिन चहचहाती हुई गीत गाती हैं, और बच्चे मैदान में खिलखिलाते हुए खेलते हैं। अपने प्यारे शहर को मेरा नमस्कार। हम से बहुत दूर अपने प्यार शहर के लिए हम गीत गाना चाहते हैं।