• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-04-14 16:24:50    
शांगहाई स्थित जापान के जनरल कांसुलर ने वन चा पाओ की जापान यात्रा का उच्च मूल्यांकन किया

cri

शांगहाई स्थित जापान के जनरल कांसुलर श्री युजी खुमामारु ने 13 तारीख को शांगहाई में कहा कि चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ की अभी अभी समाप्त जापान यात्रा बहुत सफलतापूर्ण है, जिसे सिलसिलेवार सकारात्मक व महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं।

श्री युजी खुमामारु ने कहा कि वार्तालाप के जरिये दोनों देशों के रणनीतिक आपसी उदारता वाले संबंधों की बुनियादी भावना, बुनियादी विषयों तथा ठोस सहयोग को निश्चित किया जाना श्री वन चा पाओ की वर्तमान यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन का मानना है कि दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण सहमतिएं प्राप्त की हैं, मिसाल के लिए, दोनों देशों के नेता राजनीति समेत अनेक क्षेत्रों व अनेक स्तरों में आदान प्रदान व वार्तालाप को मजबूत करेंगे, दोनों पक्षों के बीच आर्थिक उच्च स्तरीय वार्तालाप व्यवस्था को निश्चित किया जाएगा। दोनों ने ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, वित्त, आई टी, बौद्धिक संपदा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की मंजूरी दी।

श्री युजी खुमामारु ने यह माना कि उच्च स्तरीय वार्तालाप और गैरसरकारी आदान प्रदान को जोड़ना चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ की वर्तमान जापान यात्रा में सफलता हासिल करने का एक महत्वपूर्ण तत्व है। उन्होंने कहा कि चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ द्वारा जापानी संसद में दिये गये भाषण ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है, जिस ने श्री वन चा पाओ द्वारा जापान-चीन संबंधों को महत्व देने की सदिच्छा प्रकट की है, और चीन में जापान-चीन संबंध का विकास करने की सदिच्छा भी प्रतिबिंबित की है।