• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Sunday   Jul 6th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-04-13 19:22:07    
चीनी प्रधान मंत्री कोरिया गणराज्य और जापान की यात्रा समाप्त कर स्वेदश लौटे

cri

चीनी प्रधान मंत्री वन च्या पाओ 13 तारीख को जापान की औपचारिक यात्रा समाप्त कर ओसाका से स्वदेश लौट आए हैं।

सात साल के बाद यह चीनी प्रधान मंत्री की प्रथम जापान यात्रा थी। यात्रा के दौरान श्री वन च्या पाओ ने प्रधान मंत्री एबे शिन्जो के साथ वार्ता की। चीन और जापान ने रणनीतिक आपसी उदारता संबंधों के कर्तव्यों व उनके विषयों पर मतैक्य संपन्न किया और इन को बखूबी अंजाम देने के लिए सिलसिलेवार ठोस सहयोग करने का निर्णय लिया। इस के अलावा, जापान के सम्राट से भी प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने मुलाकात की, श्री वन च्या पाओ ने जापान की संसद में भाषण भी दिया और जापान की विभिन्न पार्टियों समेत अऩेक जगतों के जाने-माने व्यक्तियों से व्यापक संपर्क किया।

श्री वन च्या पाओ ने 13 तारीख को ओसाका से रवाना होने से पहले समाचार माध्यमों के साथ साक्षात्कार में कहा कि उनकी इस बार की जापान यात्रा सफल रही है। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री एबे शिन्जो के साथ सफल वार्ता की, दोनो पक्षों ने व्यापक मतैक्य प्राप्त किए, विशेषकर चीन-जापान रणनीतिक आपसी उदारता संबंधों पर।

श्री वन च्या पाओ ने इस महीने की 11 तारीख से जापान की यात्रा शुरू की थी। इस से पहले उन्होंने कोरिया गणराज्य की दो दिवसीय यात्रा भी की थी।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040