• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-04-02 09:21:13    
युन्नान प्रांत की सरकार के थाईवानी मामलात दफ्तर में प्रवेश करें

cri

थाईवानी जलडमरुमध्य के दोनों तटों के संबंधों के निरंतर विकसित होने के साथ चीन की मुख्य भूमि के दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत ने अपनी विशेषता से अधिक से अधिक थाईवानी देशबंधुओं को यहां यात्रा करने , पूंजी निवेश करने और जीवन बिताने के लिए आकर्षित किया है। युन्नान और थाईवान दोनों में आर्थिक व सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान भी दिन ब दिन बढ़ रहा है, जिस से थाईवानी देशबंधुओं की सेवा करने वाले युन्नान प्रांत की जन सरकार के थाईवानी मामलात दफ्तर की महत्ता प्रतिबिंबित होती है। किस तरह थाईवानी देशबंधुओं की और अच्छी तरह सेवा की जाए, यहां के कर्मचारियों के मन की यह एक भावना है।

युन्नान प्रांत का निरीक्षण दौरा समाप्त करने से पहले थाईवान के थाईनान शहर के निरीक्षण दल ने -हम एक परिवार हैं -नामक थाईवानी लोकगीत गाया। लोगों ने इस गीत से युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलात दफ्तर के कर्मचारियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। थाईवान के मशहूर व्यक्ति लिन नान के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने इस वर्ष की जनवरी में युन्नान प्रांत की आठ दिनों की यात्रा की। थाईवान वापस लौटने से पहले युन्नान के थाईवानी मामलात दफ्तर के कर्मचारियों ने उन्हें भोज पर आमंत्रित कर उन का सत्कार किया। रात्रि-भोज में निरीक्षण दल के सहायक प्रधान श्री ह्वांग शिंग ल्यांग ने लोगों के मन की भावना अभिव्यक्त कीः आएं हम एक साथ शराब पिएं और थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के सहयोग, समृद्धि और विकास के लिए शुभकामनाएं दें।

खुशी के माहौल में थाईवानी मामलात दफ्तर के कर्मचारियों ने इस दल के नौ थाईवानी मेहमानों के लिए एक सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन भी किया, उन सभी का जन्म जनवरी में हुआ है। कर्मचारियों ने उन्हें मीठा केक दिया और मातृभूमि के परिवारजनों के प्रति शुभकामनाएं भी दीं।

भावना और मैत्री को मजबूत करने वाली इसी तरह की आवाजाही की गतिविधियां युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलों के दफ्तर में अक्सर आयोजित होती रहती हैं। युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलात दफ्तर के प्रधान येन च्वांग ने कहा कि युन्नान प्रांत का पर्यटन करने वाले थाईवानी बंधुओं को खुशी से यहां आना और संतोष से यहां से रवाना करना यहां के कर्मचारियों की सब से बड़ी अभिलाषा रहती है।

सुन्दर व समृद्ध युन्नान प्रांत दक्षिण पश्चिमी चीन में एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिस की रंग बिरंगी संस्कृति, अनगिनित दर्शनीय स्थल, भिन्न-भिन्न रीति रिवाज वालीं अनेक अल्पसंख्यक जातियां हैं। इस के अलावा, युन्नान प्रांत में प्रचुर संसाधन भी हैं। युन्नान प्रांत जानवर राज्य, पौधा राज्य और रसायनिक राज्य के अलावा, सुगंध की जन्मभूमि, प्राकृतिक बगीचा और दवाओं का भंडार आदि नामों से भी मशहूर है।

इन सब अनूठी विशेषताओं के कारण युन्नान प्रांत थाईवानी देशबंधुओं को आकर्षित करने में सक्षम है। अपूर्ण संख्या के अनुसार, इधर के वर्षों में थाईवानी देशबंधुओं ने कुल मिलाकर युन्नान प्रांत का लगभग एक हजार बार निरीक्षण दौरा किया है। पर्यटन के सहयोग में थाईवान युन्नान प्रांत का सब से बड़ा यात्रा स्रोत बाजार बन गया है। युन्नान प्रांत में यात्रा करने, आदान-प्रदान करने, निरीक्षण करने, व्यापार करने और रिश्तेदारों को देखने के लिए आने-वाले लोगों की संख्या तीस लाख को पार कर गयी है। वर्ष 2006 में केवल युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग प्रांत ने लगभग दो लाख थाईवानी पर्यटकों का व्यवहार किया था।

युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलात दफ्तर के प्रदान श्री येन च्वांग ने कहा कि युन्नान प्रांत हमेशा से ही अपनी विशेषताओं के आधार पर अनेक आर्थिक, सांस्कृतिक, व्यापारी व पर्यटन आदि की आदान-प्रदान की गतिविधियां आयोजित करता है और युन्नान प्रांत में काम करने या रहने वाले थाईवानी देशबंधुओं को मदद देने की कोशिश करता रहता है। उन के अनुसार,

हमारा कार्य व्यक्तियों की आवाजाही , सांस्कृतिक आवाजाही और अल्पसंख्यक जातीय आवाजाही है। हमारे थाईवानी मामलात दफ्तर का कर्त्तव्य वास्तव में निर्देशन, समन्वय एवं प्रबंध है। हमारे केंद्र का काम समनव्य व सेवा करना है।

परिचय के अनुसार, वर्ष 1989 में थाईवानी व्यापारी ने युन्नान प्रांत में पूंजी निवेश करना शुरु किया था। कुछ वर्ष पहले, चूंकि उन्हें स्थानीय स्थितियों के बारे में अनेक जानकारियां नहीं थीं, युन्नान प्रांत में काम करने वाले अनेक थाईवानी देशबंधु बुखार जैसे छोटे रोग की चपेट में हों, तो भी उन्हें थाईवान या कि हांगकांग जा कर इलाज करवाना पड़ता था। लेकिन आज स्थिति में परिवर्तन आया है। ज्यादा से ज्यादा थाईवानी व्यापारियों ने अपने परिवारजनों को युन्नान प्रांत में स्थानांतरित किया है। यह युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलों के दफ्तर के अनेक वर्षों के संपर्क का परिणाम भी है। युन्नान प्रांत में लगभग 10 वर्षों से पूंजी निवेश करने वाले खुनमिंग के थाईवानी व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री ली जी मिंग को इस बात का गहरा अनुभव हुआ है। मैं युन्नान में दस वर्षों से भी अधिक समय से रह रहा हूं। जब हम मुसीबतों का सामना करते हैं, तो तुरंत ही थाईवानी मामलों के दफ्तर जाते हैं। थाईवानी मामलों का दफ्तर थाईवानी व्यापारियों को समर्थन देता है।

उन्होंने कहा कि एक बार युन्नान प्रांत के संबंधित विभागों ने योजना बनायी कि एक थाईवानी कारोबार के पास एक गैस स्टेशन की स्थापना की जाए।जबकि गैस स्टेशन की स्थापना से इस थाईवानी कारोबार के सामान्य व्यवसाय पर असर पड़ता। थाईवानी व्यापारी इस खबर को सुनकर तुरंत युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलों के दफ्तर गये और वहां इस समस्या को हल करने की अपील की। थाईवानी मामलों के दफ्तर के नेताओं ने थाईवानी व्यापारी के मत को बड़ा महत्व दिया और तुरंत युन्नान प्रांत के संबंधित विभागों से सलाह-मश्विरा किया। परिणामस्वरुप, थाईवानी मामलों के दफ्तर के समनव्य के तहत इस गैस स्टेशन को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया। श्री ली जी मिंग ने कहा कि युन्नान प्रांत के थाईवानी मामलों के दफ्तर द्वारा थाईवानी व्यापारियों के लिए किये गये सभी कार्य थाईवानी व्यापारियों के दिल में घर कर गए हैं।मुझे लगता है कि युन्नान प्रांत में थाईवानी व्यापारी बहुत सौभाग्यशाली हैं। जब भी उन में से किसी के सामने कोई मुसीबत आई है, तो थाईवानी मामलों के दफ्तर ने सामने आकर मदद की है। मैं अक्सर यह कहता हूं कि थाईवानी और खुनमिंग के निवासी हमें मेल भेजते रहें और एक दूसरे को समझें। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है।

परिचय के अनुसार, थाईवानी व्यापारियों ने युन्नान में न केवल कृषि व रेस्तरां में बल्कि वास्तु-निर्माण आदि व्यवसायों में भी पूंजी निवेश किया है। इस के अलावा, चूंकि युन्नान प्रांत में प्रचुर पर्यटन के संसाधन है, इसलिए, थाईवानी व्यापारियों ने स्थानीय सरकार के साथ मिलकर बड़े पर्यटन स्थलों में पूंजी निवेश करने का फैसला भी किया है।