चीनी राष्ट्र स्तरीय पर्यटन सैटालाईट परिकलन के आंकड़ों से पता चला है कि चीन के पर्यटन उद्योग का राष्ट्रीय अर्थतंत्र में हिस्सा 4 प्रतिशत को पार कर गया है।
पहली मार्च को संबंधित विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के संबंधित विभागों ने वर्ष 2004 की राष्ट्र की प्रथम आर्थिक जांच व राष्ट्रीय अर्थतंत्र परिकलन के संबंधित डेटा का प्रयोग कर प्रारम्भिक रूप से चीनी राष्ट्र स्तरीय पर्यटन सैटालाईट परिकलन लेखा पूरा कर लिया है। इस प्रारम्भिक परिकलन लेखा के अनुसार, 2004 के चीनी पर्यटन उद्योग का मूल्य 7 खरब 47 अरब 20 करोड़ य्वान तक जा पहुंचा है, जो चीन के कुल घरेलु उत्पादन मूल्य का 4.05 प्रतिशत बनता है।
|