
आजकल चीन का सब से शानदार परम्परागत त्योहार वसंत-त्यौहार यानी चीनी पंचांग के अनुसार नया साल मनाया जा रहा है। इस वर्ष की 18 फरवरी चीनी परम्परागत नए साल का दिन है। चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरों में सब जगह लोग इस त्योहार की खुशियां मना रहे हैं।
वसंत-त्योहार का माहौल अब चीन के व्यापक देहाती क्षेत्रों में बना हुआ है। एक वर्ष की मेहनत के बाद किसान खुश हो कर वसंत त्योहार को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
पश्चिमी चीन के शी एन शहर के उपनगर सान च्याओ नामक गांव में घुसते ही त्योहार का माहौल महसूस किया जा सकता है। गांव में हर एक परिवार के द्वार के सामने फूल-दीपक टंगे हुए हैं। बच्चे एक साथ इकट्ठे खेल रहे हैं। सान च्याओ गांव मशहूर स्थानीय फूल-दीपक-गांव है, जहां के लोगों ने 2000 से ज्यादा वर्षों से पहले ही फूल-दीपक बनाना शुरु कर दिया था। फूल-दीपक वास्तव में बांस से बनायी जाने वाली लालटेन है, जिस के बाहर सौभाग्य के शब्दों वाला कागज चिपकाया जाता है। 40 वर्षीय हूयेनच्येनई फूल-दीपक बनाने के विशेषज्ञ हैं। उन के आंगन में भिन्न-भिन्न फूल-दीपक रखे हुए हैं। श्री हूयेनच्येनई ने परिचय देते समय बताया, मेरे घर में भिन्न आकार वाले फूल-दीपक हैं, जो मुख्यतः कार्टून वाले फूल-दीपक हैं। हाल ही में मैंने कमल के फूल वाले कुछ फूल-दीपक बनाए, जिन्हें वसंत त्योहार के मौके पर टांगना बहुत अच्छा लगेगा।
श्री हूयेनच्येनई द्वारा बनाये गये फूल-दीपक न केवल वह खुद इस्तेमाल करते हैं, बल्कि दूसरों को भी बेचते हैं। चूंकि वसंत-त्योहार में फूल-दीपक का भरपूर उपयोग होता है, इसलिए, आम तौर पर श्री हूयेनच्येनई वसंत त्योहार के एक दिन पहले ही आराम पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब उन के फूल-दीपक लोगों के लिए वसंत त्योहार में खुशियां लाते हैं, तो उन्हें भी खुशी होती है।मध्य चीन के बड़े कृषि प्रांत हनान में भी किसान वसंत त्योहार मना रहे हैं। चूंकि सरकार ने कृषि कर वसूली को रद्द कर दिया है, और किसानों को अनेक किस्मों का भत्ता दिया है, इसलिए, यहां के किसानों को बड़ा लाभ मिला है। जब हमारी संवाददाता चांग श्यांग य्वन दादी के घर में पहुंची, तो उन के परिवार के लोग एक साथ बैठे हुए परम्परागत चीनी खाद्य च्याओज़ बना रहे थे। दादी चांग ने मुस्कराते हुए संवाददाता को बताया,हम ने समयानुसार त्योहार के लिए आवश्यक खरीददारी कर ली है। परिवार के हर एक आदमी ने नए-नए कपड़े खरीदे हैं। घर में मुर्गा, बत्तख और मछली का मांस भी उपलब्ध है। हम खुशी से त्योहार मना रहे हैं।
हमारी संवाददाता ने देखा कि दादी चांग के द्वार पर दो लाल लालटेन टंगी हुई हैं, जो वसंत त्योहार आने का प्रतीक हैं। उन के मकान की दीवार पर खुद बनाये गये भिन्न-भिन्न परम्परागत चीनी खाद्य टंगे हुए हैं और मेज़ पर रंग-बिरंगी मिठाई रखी हुई है। दादी चांग ने कहा कि कृषि कर वसूली को रद्द किए जाने के बाद अब किसान पहले की तुलना में हर एक हेक्टर से हर वर्ष कई हजार चीनी य्वान हासिल कर सकता है। लोगों का जीवन दिन ब दिन बेहतर होने लगा है।
शहरों में मजदूरी करने वाले किसान-मजदूर भी अपनी जन्मभूमि वापस लौटकर अपने परिवारजनों के साथ वसंत त्योहार मना रहे हैं। इधर के वर्षों में किसान मजदूरों के जन्मभूमि में वापस लौटने को सुविधाजनक बनाने के लिए चीनी रेल विभाग ने वसंत त्योहार के दौरान अनेक शहरों में किसान मजदूरों के लिए विशेष रेल गाड़ियों की व्यवस्था की है।
इस वर्ष चीनी रेल विभाग ने न केवल इस सेवा का उपभोग करने वाले लोगों की संख्या को बढ़ाया है, बल्कि सेवा को भी उन्नत किया है और किसान मजदूरों के लिए सामूहिक टिकट खरीदने में मदद दी है। पांच फरवरी की रात को पेइचिंग के पश्चिमी रेलवे स्टेशन की एक रेल गाड़ी पर किसान मजदूर सुश्री ली मे ने खुशी से बताया,मेरा घर हू बेई प्रांत के शी यन में है। मुझे अपने घर की बहुत याद आती है। वसंत त्योहार से कई दिन पहले, मैंने अपन टिकट खरीद लिया था,इस वर्ष मेरे बॉस ने हमारे लिए टिकट का ऑर्डर किया था, और हमें केवल आधे पैसे देने पड़े ।
सुश्री ली मेई ने संवाददाता से कहा कि इस वर्ष रेल गाड़ी पर हमें विशेष खाना भी दिया जा रहा है, जिस में सेब, ब्रेड और पानी आदि शामिल हैं।
चीन के शहरों में भी वसंत त्योहार का माहौल बना हुआ है।पेइचिंग की निवासी हेन रे एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन के घर में परम्परागत तरीके से वसंत त्योहार मनाया जा रहा है। उन के अनुसार,वसंत त्योहार में हम सब अपने बुजुर्गों के घरों में मिलन समारोह का आयोजन करेंगे। लम्बे समय से न मिले रिश्तेदार एक साथ मिल सकेंगे। नये साल की पूर्वरात्रि पर हम एक साथ खाना खाएंगे, और खाने में परम्परागत खाना च्याओज़ जरुरी है। चूंकि चीनी लोगों की नजर में च्याओज़ मिलन का प्रतीक है। नये साल की पूर्वरात्रि में च्याओज़ खाना के अर्थ नये साल में हम लोग सुखी जीवन बिता सकेंगे।
शहरों के अनेक नागरिक बाहर जाकर पर्यटन कर के वसंत त्योहार मनाएंगे । पेइचिंग की एक पर्यटन एजेंसी में हमारी संवाददाता विदेश की यात्रा करने की इच्छुक सुश्री वांग छन से मिलीं। उन्होंने संवाददाता को बताया,मैं मिस्र जाना चाहती हूं। मैं अफ्रीका का पर्यटन करना चाहती हूं। वसंत त्योहार के दौरान, मैं अपने परिवारजनों के साथ जीवन का मज़ा लूटूंगी और अच्छी छुट्टियां बिताऊंगी।
मुख्यभूमि में काम करने वाले थाईवानी देशबंधु भी थाईवान वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं। थाईवानी देशबंधुओं के घर वापस लौटने को सुविधाजनक बनाने के लिए इस वर्ष थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों ने वसंत त्योहार के दौरान सीधी चार्टर विमान सेवा शुरु की है। चीन के श्यामन के थाईवानी व्यापारियों के संघ के मान्य अध्यक्ष श्री वू चिन चुंग ने संवाददाता से कहा,इस वर्ष के चार्टर विमान के टिकटों की बहुत मांग है। इस वर्ष की फ्लाइट टिकटें अब सारी बेचीजा चुकी हैं।
श्यामन एयर लाईन्स कंपनी के एक जिम्मेदार ने परिचय देते समय बताया कि पहले की तुलना में इस वर्ष थाईवान में वापस लौटने वाले थाईवानी व्यापारियों की संख्या में वृद्धि हुई है, और थाईवान से चार्टर विमान से मुख्यभूमि आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। कारण यह है कि थाईवानी व्यापारियों के अधिक से अधिक रिश्तेदार मुख्यभूमि में वसंत त्योहार मनाने के लिए यहां आये हैं, इस के अलावा, कुछ थाईवानी देशबंधु वसंत त्योहा र के अवसर पर मुख्यभूमि का पर्यटन भी करना चाहते हैं।
आजकल सारे चीनी लोग वसंत त्योहार की खुशियां मना रहे हैं। यह खुशियां लोगों के मुखों पर खिली हुई मुस्कराहटों में, लोगों के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान में और लोगों के जल्दी से घर वापस लौटते हुए कदमों में महसूस की जा सकती हैं।
|