• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-02-10 16:18:23    
चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने सेशल की राजकीय यात्रा शुरु की

cri

सेशल गणराज्य के राष्ट्रपति मिछेल के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने नौ तारीख को सेशल की राजधानी विटोरिया पहुंचकर सेशल की राजकीय यात्रा शुरु की। यह चीनी राष्ट्राध्यक्ष की प्रथम सेशल यात्रा है।

श्री मिछेल ने हवाई अड्डे पर श्री हू चिन थाओ के सम्मान में भव्य स्वागत की रस्म का आयोजन किया। हवाई अड्डे पर श्री हू चिन थाओ ने अपने एक लिखित भाषण में कहा कि चीन व सेशल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के पिछले 30 वर्षों में दोनों देश एक दूसरे का सम्मान करते हैं और समान व्यवहार भी करते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में दोनों के व्यवहारिक सहयोगों को निरंतर नयी प्रगति हासिल होती रहती है, अंतरराष्ट्रीय मामलों में दोनों ने सलाह मश्विरा व समनव्य बरकरार रखे हुए है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि उन की वर्तमान यात्रा अवश्य ही चीन व सेशल के बीच परम्परागत मैत्री को मजबूत करेगी, दोनों के मैत्रीपूर्ण सहयोग का विस्तार करेगी और दोनों देशों के समान विकास को आगे बढ़ाएगी।

ध्यान रहे, सेशल चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ की अफ्रीकी आठ देशों की वर्तमान यात्रा का अंतिम पड़ाव है। इस से पहले, वे कामेरूं, लिबिरिया, सूडान, जाम्बिया, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक की यात्रा कर चुके हैं।