• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-02-07 20:15:34    
चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया विश्विद्यालय में भाषण दिया

cri

दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा कर रहे चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया विश्विद्यालय में चीन-अफ्रीका एकता व सहयोग को मजबूत करे और सामन्जस्यपूर्ण दुनिया का निर्माण करने को बढ़ावा दे शीर्षक भाषण दिया और चीन व अफ्रीका के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्री को मजबूत करने और सामन्जस्यपूर्ण दुनिया का निर्माण करने के चीन के विचार पर प्रकाश डाला।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन व अफ्रीकी देशों की आबादी विश्व की कुल आबादी का एक तिहाई से भी ज्यादा है। चीन व अफ्रीका विश्व की शांति व विकास को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण शक्ति है। परम्परागत मैत्री का प्रसार-प्रचार करना, यथार्थ सहयोग को गहरा करना, चीन व अफ्रीका के बीच नये रणनीतिक साझेदारी संबंधों का चतुर्मुखी विकास करना जनता की अभिलाषा है और युग की मांग भी है।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहयोग को मजबूत करके विकासमान देशों के न्यायपूर्ण हितों व कल्याणों की रक्षा करने को तैयार है। श्री हू चिन थाओ ने दोहराया कि चीन का विकास शांति का विकास है , खुलेपन का विकास है, सहयोग का विकास है और सामन्जस्यपूर्ण विकास भी है।