|
|
 |
| (GMT+08:00)
2007-01-09 18:57:58
|
|
चीन छै पक्षीय वार्ता के पुनःशुरू करने की समस्या पर संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक संपर्क करेगा
cri
|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू चेन छाओ ने 9 तारीख को कहा कि चीन छै पक्षीय वार्ता को पुनःशुरू करने और छै पक्षीय वार्ता में उपलब्धि प्राप्त करने आदि समस्याओं पर संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक संपर्क व समन्वय करेगा।
श्री ल्यू चेन छाओ ने पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छै पक्षीय वार्ता कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का समाधान करने का एक सार्थक उपाय है। विभिन्न पक्षों द्वारा उत्तर पूर्वी एशिया में नयी स्थिति तैयार करने के लिए सम्पर्क व आदान प्रदार करने का भी एक मुख्य मंच भी है। शीघ्र ही छै पक्षीय वार्ता की बहाली पांचवें चरण की छै पक्षीय वार्ता के दूसरे दौर के सम्मेलन में प्राप्त अहम सहमति ही है। चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष संयम रखकर यथाशीघ्र छै पक्षीय वार्ता पुनःशुरू करने और वार्ता में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए कोशिश कर सकेंगे।
|
|
|