|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्यान छाओ ने नौ तारीख को कहा कि चीन अमरीका द्वारा कोई सबूत पेश न कर सकने की स्थिति में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का दृढ़ विरोध करता है ।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने गत हफ्ते संबंधित देशों को निषेध हथियार बेचने का बहाना बना कर तीन चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की ।
श्री ल्यू च्येन छाओ ने पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन सरकार विनाशकारी हथियारों के प्रसार के क्षेत्र में संजीदा व जिम्मेदाराना रूख अपनाती है, और इस तरह के हथियारों के किसी भी तरह के प्रसार की गतिविधि का विरोध करती है और किसी कंपनी या व्यक्ति को संबंधित कार्रवाइयों में भाग लेने की अनुमति भी नहीं देती । अमरीका सरकार द्वारा बिना किसी सबूत के अपने देश के कानून के अनुसार चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना बिल्कुल सही नहीं है । चीन सरकार इस का दृढ़ विरोध करती है और अमरीका से अपनी गल्ती को ठीक करने की तीव्र मांग करती है ।
|