• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-01-08 19:42:58    
चीन को अमरीका के थाइवान के सरकारी नेता श्री छन श्वी प्येन के अमरीका जाने देने के फैसले पर कड़ी चिंता है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री लिऊ च्येन छाओ ने 8 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन ने अमरीका के थाइवान के सरकारी नेता श्री छन श्वी प्येन के अमरीका जाने के फैसले पर कड़ी चिंता प्रकट की और अमरीका से गम्भीर रूप से यह मामला उठाया है।

रिपोर्ट है कि अमरीका ने श्री छन श्वी प्येन को निकारगुआ के नव राष्ट्रपति की पद ग्रहण रस्म में भाग लेने के लिये अमरीका से गुजरने देने का फैसला लिया है । श्री लिऊ च्येन छाओ ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन अमरीका और थाइवान के बीच किसी भी सरकारी आवाजाही का दृढ़ विरोध करता है।

श्री लिऊ ने कहा कि श्री छन श्वी प्येन का अमरीका से गुजरने का मकसद चीन को विभाजित करना और चीन अमरीका संबंधों को भंग करना है। चीन ने अमरीका से एक चीन की नीति पर कायम रहने , चीन और अमरीका के बीच संपन्न तीनों संयुक्त विज्ञप्तियों का पालन करने, थाइवान के विभाजन का विरोध करने का अपना वायदा पूरा करने औऱ छुन श्वी प्येन को किसी भी बहाने से अमरीका जाने से रोकने का आग्रह किया।