• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Apr 18th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-01-08 17:26:49    
चीनी प्रकाशन जगत ने विश्व की सब से सुन्दर पुस्तक का विमोचन किया (प्रथम भाग)

cri

इधर के कुछ वर्षों में चीनी प्रकाशन-जगत ने चीनी लोककला व संस्कृति संबंधी पुस्तकों के प्रकाशन में बड़ी शक्ति लगाकर अभौतिक सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण की बड़ी कोशिश की है। इस कोशिश को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन-जगत की मान्यता भी प्राप्त हुई है। कुछ समय पूर्व《 छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला》 नामक एक पुस्तक को वर्ष 2006 की "विश्व की सब से सुन्दर पुस्तक" चुना गया।

"विश्व की सब से सुन्दर पुस्तक" का चयन जर्मन सरकार के समर्थन से आयोजित होने वाला एक नियमित वैश्विक सांस्कृतिक आयोजन है। इस साल चीनी पुस्तक 《छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला 》ने 34 देशों की 600 से अधिक पुस्तकों को पराजित कर "विश्व की सब से सुन्दर पुस्तक" का खिताब जीता। इस पुस्तक के प्रमुख संपादक श्री ह्वांग ताओ-चिंग ने संबंधित जानकारी देते हुए कहाः

"विश्व की सब से सुन्दर पुस्तक" का चयन अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक जगत में सब से बड़ी विशेषज्ञता युक्त गतिविधि है। इस में पुस्तकों की सजावट,विषय और इस के अकादमिक व ऐतिहासिक महत्व पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त पुस्तक《छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला》का अभी प्रथम संस्करण ही आया है। इसलिए खुद अधिकांश चीनियों को भी इसे पढने का मौका नहीं मिला है। स्वयं छओ श्वय-छिन चीनी संस्कृति का एक प्रतिनिधि है, एक चिन्ह और एक वाहक भी। बहुत से चीनी विशेषज्ञों की नजर में उन की कृतियों के साथ खुद वह भी परंपरागत चीनी संस्कृति की मूल्यवान संपत्ति है।"

छाओ श्वय-छिन 18वीं शताब्दी में रहने वाले एक चीनी साहित्यक मास्टर थे। उन के लिखा उपन्यास 《लाल भवन में स्वप्न》चार प्राचीन चीनी साहित्यक प्रतिनिधि रचनाओं में से एक है। वह न सिर्फ एक महान साहित्यकार थे,बल्कि एक शिल्पकार व ललितकार भी थे,खासकर पतंग बनाने में निपुण थे। उन्हों ने विभिन्न प्रकार की पतंगों के निर्माण पर एक विशेष पुस्तक लिखी थी,पर यह पुस्तक अच्छी तरह सुरक्षित न रखे जाने के कारण अब लुप्तप्राय हो गई है। 83 वर्षीय खुंग श्यांग-ज़े ने हमारे संवाददाता को बताया कि वह युवावस्था में देश की प्रमुख पुस्तक-दुकानों के ग्राहक हुआ करते थे और उन्हों ने किसी तरह इस पुस्तक के अधिकांश विषय और चित्र प्राप्त किए।《छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला》पुस्तक में शामिल 100 से अधिक पंतगो के चित्र श्री खुंग श्यांग-जे द्वारा प्रदान किए गए हैं।

《छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला》पुस्तक का बाहरी डिजाइन बिल्कुल प्राचीन चीनी पुस्तकों की शैली में है। पुस्तक का आवरण गहरे नीले रंग का है और उस पर सफेद रंग में पुस्तक का नाम अंकित है। पुस्तक में शामिल सभी चित्र सजीव लगते हैं। अनेक विशेषज्ञों का मानना है कि ये चित्र घरेलू सजावट के काम आ सकते हैं।

इस पुस्तक के डिजाइनर चीन के मशहूर छिंगह्वा विश्वविद्यालय के ललितकला प्रतिष्ठान के प्रोफेसर चाओ च्यान हैं। उन्हों ने इस पुस्तक के डिजाइन में आधे साल का समय लगाया। उन का कहना हैः

"बहुत से लोगों को समझ में नहीं आता कि मैंने क्यों इतना समय लगाया। हां,आम तौर पर एक पुस्तक के डिजाइन में ज्यादा समय लगने की ज़रूरत नहीं है। मैं भी अल्पकाल में इस पुस्तक का चमकदार डिजाइन बना सकता हूं, पर इस तरह का डिजाइन अवश्य ही पुस्तक के विषय और प्राचीन चीनी संस्कृति के गुणों से अनुकूल नहीं होगा। डिजाइन बनाने के दौरान मैं ने पतंग उडाने का एहसास प्राप्त करने की कोशिश की। जब मुझे यकीन हुआ कि मैं ने पतंग उडाने का वह एहसान प्राप्त किया है, जो सदियों पहले के छाओ श्वय-छिन को हुआ था,तब मैं ने अपना डिजाइन-कार्य पूरा किया।"

《छाओ श्वय-छिन की पतंग-कला》पुस्तक अपनी विशेष ढंग से चीन की परंपरागत कला व संस्कृति प्रदर्शित करती है। सर्वेक्षण के अनुसार चीन के कागजी पतंगों के निर्माण के कोई एक हजार वर्ष पुराने इतिहास में छाओ श्वय-छिन द्वारा आविष्कृत शैली की अपनी अद्भुत पहचान है,जिस का पतंग बनाने के पुराने तरीकों पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। इस समय उन के द्वारा निर्मित पतंग पेइचिंग की अभौतिक सांस्कृतिक संपदाओं की सूची में शामिल की गयी है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040