• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-01-04 18:46:32    
जापान और अमरीका को थाइवान सवाल पर एक चीन के सिद्धांत का पालन करना चाहिये

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू जेन छाओ ने 4 तारीख को पेइचिंग में कहा कि थाइवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अंग है। जापान और अमरीका को थाइवान पर विचार-विमर्श करते हुए एक चीन के सिद्धांत का पालन करना चाहिये।

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार जापान और अमरीका ने थाइवान जलडमरूमध्य की स्थिति तनावपूर्ण होने के समय योजना बनाने पर सहमति प्राप्त की है। अमरीकी सेना और जापान की इस साल की फरवरी में इस पर विचार-विमर्श करने की संभावना है।

श्री ल्यू जेन छाओ ने कहा कि वर्तमान चीन-अमरीका संबंध, चीन-जापान संबंधों में सुधार व विकास हो रहा है। चीन की आशा है कि संबंधित पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विकास के प्रति सकारात्मक और लाभदायक रूख अपनाएंगे।।