• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-28 18:42:19    
टोक्यो फैसले को पलटने की कतई इजाजत नहीं

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिंगकांग ने 28 तारीख को पेइचिंग में बलपूर्वक कहा कि टोक्यो फैसले को पलटने की कतई इजाजत नहीं दी जाएगी।

सुदूर पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अदालत द्वारा 1946 से 1948 तक जापान के द्वितीय विश्व युद्ध के अपराधियों के खिलाफ अदालती सुनवाई को टोक्यो फैसला कहा जाता है। फैसले के दस्तावेजों में अनेक पन्नों में चीन के खिलाफ जापानी आक्रमणकारी युद्ध इतिहास के एक-एक सबूत का वर्णन किया गया है, और अन्तरराष्ट्रीय कानून के तहत चीन के खिलाफ जापान के आक्रमणकारी युद्ध के अनेक अपराधों को निश्चित किया जा चुका है।

28 तारीख को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में श्री छिंगकांग ने कहा कि टोक्यो फैसले को इतिहास में बहुत पहले ही मान्यता मिल चुकी है, जापान के आक्रमणकारी युद्ध के अपराधियों के खिलाफ सबूत एकदम साफ हैं, टोक्यो फैसले को कतई पलटने की इजाजत नहीं दी जाएगी।