• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-28 18:17:14    
शांगहाई सहयोग संगठन के विभिन्न सदस्य देशों के राजाध्यक्ष चांग देई क्वांग के कार्य के प्रति संतुष्ट हैं

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 28 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन के विभिन्न सदस्य देशों के राजाध्यक्ष महा सचिव चांग देई क्वांग के कार्य के प्रति संतुष्ट हैं और उन्होंने श्री चांग का उच्च मूल्यांकन किया।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, शांगहाई सहयोग संगठन के महा सचिव श्री चांग देई क्वांग का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। श्री छिन कांग ने कहा कि श्री चांग देई क्वांग ने शांगहाई सहयोग संगठन के प्रथम महा सचिव होने के नाते सचिवालय की स्थापना व कारगर प्रशासन और शांगहाई सहयोग संगठन के विकास के लिए अनेक काम किये हैं। उन के कार्यकाल के तीन वर्षों में सचिवालय का कार्य कारगर तरीके से सुव्यवस्थित हुआ है और शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास और यथार्थ सहयोग और गहरा हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव भी दिन ब दिन उन्नत हुआ है। ये सब श्री चांग के प्रयासों के बिना नहीं हो सकता था।

श्री छिन कांग ने कहा कि हाल में यथार्थ सहयोग को निरंतर गहरा करना शांगहाई सहयोग संगठन का केंद्रीय मिशन बन चुका है। हमें विश्वास है कि नये महा सचिव सचिवालय के सभी कर्मचारियों का नेतृत्व करके इस लक्ष्य को साकार करने के लिए और प्रयास करेंगे। चीन नये महा सचिव के कार्यों का समर्थन करता रहेगा और उन के नेतृत्व वाले सचिवालय के साथ घनिष्ठ सहयोग करने की प्रतिक्षा में है।