• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-26 17:01:04    
चीन सरकार ने सुनामी ग्रस्त देशों को सहायता देने के अधिकांश वचनों को पूरा कर लिया है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 26 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन सरकार द्वारा सुनामी से ग्रस्त देशों को सहायता देने वाली विभिन्न परियोजनाओं को पूरा कर लिया है और अब परियोजना का कार्य सुभीते से आगे चल रहा है।

श्री छिन कांग ने चीन सरकार द्वारा हिन्द महासागर के सुनामी ग्रस्त देशों को सहायता देने के कार्यान्वयन के बारे में संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में हिन्द महा सागर में सुनामी आने के बाद, चीन सरकार ने क्रमशः तीन बार कुल 67 करोड़ से ज्यादा चीनी य्वान की सहायता देने की घोषणा की और चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद सब से बड़े पैमाने वाली वैदेशिक राहत कार्यवाई की। अब चीन सरकार द्वारा सहायता देने वाली अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो गयी हैं।

श्री छिन कांग ने कहा कि चीन सरकार संबंधित देशों के साथ इन परियोजनाओं को बखूबी अंजाम देगी और सुनामी ग्रस्त देशों व लोगों के लिए घरों के पुनः निर्माण में सहायता देगी।

अन्य एक रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन, दो वर्ष पहले हिन्द महा सागर में आई सुनामी में मारे गये लोगों के लिए शोक प्रकट करने के लिए थाईलैंड के दक्षिणी भाग में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।