|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 21 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन वर्तमान महत्वपूर्ण सवालों को लेकर अमरीका के साथ घनिष्ठ संपर्क, सलाह मशविरे तथा सहयोग को बरकरार रखने को तैयार है, इस से चीन अमरीका संबंध को लगातार आगे बढ़ेगा।
श्री छिन कांग ने पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन और अमरीका के बीच महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर बरकरार रहा सलाह मशविरे व सहयोग दोनों पक्षों के बीच रचनात्मक सहयोग व संबंध के विकास की अभिव्यक्ति है । इस से जाहिर है कि चीन और अमरीका के बीच समान हित मौजूद ही नहीं, दोनों राचनात्मक सहयोगी भी हैं ।
|