• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-18 20:20:00    
सुश्री च्यांग य्वी ने कहा कि छै पक्षीय वार्ता का बेहतर शुरूआत और विशेष महत्व है

cri

कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल के पांचवें दौर की छै पक्षीय वार्ता के चीनी प्रतिनिधि मंडल के प्रवक्ता सुश्री च्यांग य्वी ने 18 तारीख को पेइचिंग में कहा कि पांचवें दौर की छै पक्षीय वार्ता के दूसरे चरण के सम्मेलन का बेहतर शुरूआत व विशेष महत्व है ।

सुश्री च्यांग य्वी ने पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बात कही । उन्होंने कहा कि इसी दिन सुबह सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न पक्षों ने गत वर्ष के सितम्बर माह में पारित चौथे दौर की वार्ता के संयुक्त वक्तव्य के ठोस कदमों पर अपने रूखों पर प्रकाश डाला । उन का विचार है कि इस सम्मेलन का बेहतर शुरूआत और विशेष महत्व है । उन का कहना है "मेरा विचार है कि मौजूदा सम्मेलन का एक बेहतर शुरूआत व विशेष महत्व है । पहला, छै पक्षीय वार्ता ऐसी स्थिति में बहाल हो गयी है कि उसे गतिरोध में फंसे हुए एक साल से अधिक समय हो गया , कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल में जटिल व गंभीर परिवर्तन आया , विभिन्न पक्षों की समान कोशिशों के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल का समाधान वार्ता के रास्ते पर वापस लौट आया , यह खुद एक प्रगति है । दूसरा, आज के सम्मेलन में विभिन्न पक्ष वार्ता के जरिए सवाल के समाधान और कोरियाई प्रायद्वीप को नाभिकीकरण मुक्त क्षेत्र बनाने के लक्ष्य पर डटे रहे हैं , मेरा विचार है कि विभिन्न पक्षों ने सक्रिय राजनीतिक अभिलाषा अभिव्यक्त की है । तीसरा, विभिन्न पक्षों ने संयुक्त वक्तव्य के कार्यान्वयन के सैद्धांतिक रूख व विचार पेश किया, उन्होंने कहा कि वे भविष्य के उन्मुख लचीला व व्यवहारिक रूख अपनाकर गहर रूप से विचारों का आदान प्रदान करेंगे । यह रूख वार्ता में सकारात्मक प्रगति प्राप्त करने के लिए लाभदायक है । "