• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-07 18:30:22    
चीन का रूख है कि वार्ता व राजनयिक तरीके से ईरान की नाभिकीय समस्या का समाधान किया जाए

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिंग कांग ने 7 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन का रूख है कि वार्ता व राजनयिक तरीके से ईरान की नाभिकीय समस्या का उचित रूप से समाधान किया जाए।

नियमित संवाददाता सम्मेलन में श्री छिंग कांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा ईरान की नाभिकीय समस्या पर उठाए गए कदम वार्ता व राजनयिक तरीके से इस समस्या के समाधान में मददगार होंगे। चीन के विचार में राजनयिक कोशिश को अधिक समय दिया जाना चाहिये।

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, अमरीका और रूस ने इस महीने की 5 तारीख को ईरान की नाभिकीय समस्या पर पैरिस में सम्मेलन आयोजित किया, जिस में सर्वसम्मति प्राप्त नहीं हुई। लेकिन फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने 6 तारीख को कहा कि फ्रांस की आशा है कि सुरक्षा परिषद ईरान पर प्रतिबंध लगा सकेगी।