• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-07 18:24:25    
चीन, अमरीका,जापान,कोरिया गणराज्य और भारत के बीच ऊर्जा बातचीत पेइचिंग में आयोजित की जाएगी

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिंगकांग ने 7 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन, अमरीका, जापान, कोरिया गणराज्य और भारत के बीच इस महीने की 16 तारीख को पेइचिंग में ऊर्जा सवाल पर बातचीत शुरू होगी।

इसी दिन आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में छिंगकांग ने कहा कि इस बैठक का मुख्य मकसद विश्व के मुख्य ऊर्जा उपभोक्ता देशों के बीच बातचीत व सहयोग को प्रगाढ़ करना है। बैठक का मुख्य मुद्दा ऊर्जा खपत को कम करना, ऊर्जा के कारगर प्रयोग को उन्नत करना तथा अन्तरराष्ट्रीय उर्जा बाजार की स्थिरता व अन्तरराष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को कायम रखना है।