• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Apr 17th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-12-04 13:53:53    
चीनी युवा संगीतकार छन-श्वी

cri

दोस्तो,चीन में युवा संगीतकार बडी संख्या में उभर कर सामने आए हैं। उन में से छन-श्वी नामक का युवक सब से उल्लेखीय है। ऐसा क्यों ? क्योंकि उस में संगीत रचने,गीतों के बोल लिखने,संगीतों का संयोजन करने और नृत्य रचने की क्षमता है।पिछली शताब्दी के 90वें दशक में जन्मा यह युवा संगीतकार खुले स्वभाव का है। संगीत जगत में कदम रखने के बाद उस की बनाई हुई कृतियां सब की सब प्रफुल्लित शैली में हैं ,जो लोगों को हार न मानने और आगे बढने की प्रेरणा देती हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लोग उस के दीवाने हैं।

छन-श्वी द्वारा हिप-हॉप Hip-hop की शैली में रचित 《काम करता हूं प्यार भी करता हू》नामक एक गीत को चीन में इस तरह की आदर्श-कृति माना गया है। इस गीत से युवा लोगों का हिम्मत से प्यार करने और घृणा करने का स्वभाव जाहिर होता है।

छन-श्वी पूर्वोत्तर चीन के हेलुंगच्यांग प्रांत की राजधानी हर्पिन का रहने वाला है।सुगठित शरीर और सुन्दर शक्ल-सूरत वाला यह संगीत प्रेमी प्राइमरी से सीनियर मीडिल स्कूल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य भूमिकाएं अदा करता रहा। सीनियर मीडिल स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद उसे बोक्सिंग खेल से इतना लगाव हुआ कि वह एक पेशावर बोक्सर बन गया। एक ही साल बाद उसे पुलिस कालेज में आगे अध्ययन के लिए चुन लिया गया। वहां से स्नातक होने के उपरांत उस ने हिंसानिरोधक पुलिस में काम करना शुरू किया।

पर छन-श्वी संगीतकार बनने के जन्मजात गुणों से भरा हुआ है। हर रोज पुलिसकर्मी के रूप में ड्यूटी पूरी करने के बाद वह सहजता से अपने को संगीत और नाचगान की दुनिया में बन्द कर देता था। कुछ समय बाद वह पुलिस संस्था से इस्तीफा देकर नाचगान की व्यवसायिक शिक्षा लेने के लिए पेइचिंग आया। वह चाहता था कि यहां उस का संगीतकार बनने का सपना मूर्त रूप ले सके। वर्ष 2000 में उस ने कोरिया गणराज्य की एक संगीत कंपनी द्वारा चीन में आयोजित एक गीत-प्रतियोगिता में भाग लिया और गीत गाने के अपने अनुपम कौशल से चुनाव-कमेटी के सभी सदस्यों के दिलों पर एकच्छत्र राज कायम कर लिया। फलस्वरूप उसे कोरिया गणराज्य के टीएनटी TNT गायन-दल के वैकल्पिक सदस्य के रूप में चुन लिया गया और फिर संगीत के आगे अध्ययन के लिए कोरिया गणराज्य में भेजा गया। इस बात की याद ताजा करते हुए छन-श्वी ने कहाः

"उस कोरियाई संगीत कंपनी ने चीन भर में वह प्रतियोगिता आयोजित की, जो आधा साल चली।10 लाख से भी अधिक गायकों ने उस में हिस्सा लिया। अंत में कोरियाई कंपनी ने सभी प्रतियोगियों में से केवल 10 व्यक्ति चुने ।मैं उन में से एक हूं। कोरिया आने के बाद हम 10 व्यक्ति 3 दलों में बांटे गए औऱ फिर एक दूसरे को दौर से बाहर करने की प्रतियोगिता में उतारे गए। स्पर्द्धा का वह क्या दबाव था!जरा भी राहत की सांस लें, तो पीछे छूटकर निकाल बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता के आखिरी दौर में मैं और अन्य दो गायक बच गए।"

अथक प्रयासों से छन-श्वी टीएनटी TNT गायन-दल के प्रमुख गायक बन गए औऱ प्रख्यात हो गए। कोरिया गणराज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान उन्हों ने न जाने दर्शकों से कितनी तालियां और वाह-वाह बटोरी।एक कोरियाई संगीत पत्रिका द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार कोरिया गणराज्य के युवा व किशोर संगीत-प्रमियों का अधिकांश भाग उन का दीवाना है। कोरिया में 3 सालों तक प्रवास के दौरान छन-श्वी ने संगीत बनाने औऱ नृत्य रचने की शिक्षा भी ली। प्रतिभा और मेहनत से वह आखिरकार हिप-हॉप Hip-hop की शैली में एक परिपक्व संगीतकार बन गए।

वर्ष 2003 में छन-श्वी वापस स्वदेश लौटे। जल्द ही उन्हों ने अपना प्रथम व्यक्तिगत अल्बम《छन-श्वी फूलदान》प्रकाशित किया। इस में चीनी पॉप संगीत और पश्चिमी देशों में लोकप्रिय हिप-हॉप Hip-hop,अर्बन Urban और सिंफनी Symphony जैसी संगीत की विविध शैलियों के संगम ने श्रोताओं को नयेपन और ताजगी का एहसास कराया है।यह अल्बम बाजार में उतरते ही हाथों हाथ बिक गया। छन-श्वी के संगीत की इस त्रिआयामी शैली को चीनी संगीत के विकास की नयी शक्ति माना गया है।

अब तक छन-श्वी अपने 3 विशेष अल्बम जारी कर चुके हैं। ये सब लोकप्रिय और कमाऊ साबित हुए हैं। एक अवधि में तकरीबन देशभर की दुकानों औऱ गली-कूचों में उन का संगीत गूंजता रहा। छन-श्वी हिप-हॉप Hip-hop और संगीत के अन्य खासे गुणों पर कायम रहे हैं। इसलिए उन की संगीत-रचनाएं दूसरों से अलग आकर्षण रखती हैं । छन-श्वी मूल रूप से एक गायक हैं, पर उन में संगीत रचने और गीतों के बोल लिखने की प्रतिभा भी है। उन का मानना है कि खुद के द्वारा रचित गीत गाने से उन्हें अपार आनन्द प्राप्त होता है। क्योंकि इस तरह से गीतों के पूरे विषय और निहितार्थ शुद्ध रूप से शतप्रतिशत अभिव्यक्त किए जा सकते हैं। उन का कहना हैः

"मैं ने जो गीत लिखे हैं,वे सब आपबीती पर आधारित हैं। मैं ने किसी की नकल न करते हुए अपनी ही दृष्टि औऱ ढंग से ये गीत लिखे हैं,सो उन की बड़ी विशेषता है।"

छन-श्वी के गीत खास तौर पर नौजवानों में बहुत लोकप्रिय हैं।बहुत से नौजवानों ने इस का कारण बताते हुए कहा कि उन के गीतों में संगीत के बढ़-चढ़ कर विषय व समृद्ध सांस्कृतिक बोध उपलब्ध है औऱ इस से जिन्दगी के प्रति उस का प्यार और अनुभव जाहिर होता है। छन-श्वी शानदार रूप से सजे-धजे अपने संगीत के साथ गुणगान करने जैसे भावभीने ढंग से गीते गाते हुए अपना प्यार और सपना बताते हैं। इस तरीके से वह अपने साथ अपने दीवाने दर्शकों को भी प्रभावित करते हैं।

छन-श्वी जवान है, तो भी संगीत के प्रति वह अपने विशेष विचार रखते हैं। उन के विचार में हर किसी युग में उस की सांस्कृतिक विशेषता होती है और स्वाभाविक रूप से उस की संगीत-प्रवृत्ति व उस का प्रतिनिधि भी होता है। संगीतकार अगर बदलते पॉप संगीत की पृष्ठभूमि नहीं समझे, तो वह जरूर अपने को समाज की मुख्य धारा से बाहर रखेगा।

इस समय छन-श्वी अपने चौथे व्यक्तिगत अल्बम की तैयारी कर रहे हैं। इस का संगीत रचने से गीत गाने तक का सारा काम खुद वह कर रहे हैं। इस के साथ निमंत्रण पर वह एमटीवी के लिए नृत्य रचने का काम भी कर रहे हैं। युवा संगीतकार के रूप में छन-श्वी को अपने भविष्य पर पक्का विश्वास है। उन्हों ने कहाः

"मजाक में कहा जाए,तो मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो गायकों में सब से अच्छी तरह से नृत्य कर सकता है, नृर्तकों में सब से अच्छी तरह से गीत गा सकता है और गायकों व नृर्तकों में सब से अच्छी तरह से संगीत रच सकता है।"

जीवन में छन-श्वी एक हंसमुख,मिलनसार,उत्साही और रोमांटिक लड़का है।उन्हें शहरों के शोरगुल से दूर उपनगरों में संगीत के साथ कार चलाते हुए आसपास के दृश्यों का आनन्द उठाना बेहद पसंद है। उन का कहना है कि इस आन्नद से उन में नया रचने का उत्साह पैदा होता है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040