|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग व्यू ने 16 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन आशा करता है कि संबंधित विभिन्न पक्ष हालिया लाभदायक मौका पकड़कर छः पक्षीय वार्ता की बहाली के लिए समान प्रयास करेंगे।
सुश्री चांग व्यू ने कहा कि चीन संबंधित पक्षों के साथ संपर्क बरकरार रखेगा। चीन की आशा है कि विभिन्न पक्ष सक्रिय रुख अपनाकर छः पक्षीय वार्ता में और प्रगति प्राप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि उसी दिन सुबह एपेक के प्रमुख सदस्यों के विदेश मंत्रियों की नाश्ता बैठक में विभिन्न पक्षों ने कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या पर रायों का आदान-प्रदान किया। विभिन्न पक्षों ने एक स्वर में छः पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का समर्थन किया।
|