• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-11-16 18:34:05    
चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ वियतनाम के दौरे पर

cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 16 तारीख को वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचकर वियतनाम की अपनी राजकीय यात्रा जारी रखी। वे हनोई में आयोजित एपेक के नेताओं के 14वें अनौपचारिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

श्री हू चिन थाओ वियतनाम के तीसरे बड़े शहर डा नांग की यात्रा करने के बाद हनोई पहुंचे हैं। डा नांग से रवाना होने से पहले, श्री हू चिन थाओ ने डा नांग शहर के दक्षिण में 30 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन ह्वेई एन शहर का निरीक्षण दौरा भी किया।

हनोई की यात्रा के दौरान, श्री हू चिन थाओ वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महा सचिव नोंग दुख मेन और वियतनाम के राष्ट्राध्यक्ष न्गुयेन मिह ट्रिएट से वार्ता करेंगे और वियतनामी कांग्रेस व सरकारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

एपेक के अनौपचारिक शिखर-सम्मेलन में श्री हू चिन थाओ क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने के चीन के नीतिगत रुख पर प्रकाश डालेंगे,एपेक के सहयोग के प्रमुख विषयों व भविष्य के प्रति विचार प्रकट करेंगे, और एपेक के आर्थिक व तकनीक सहयोग पर ठोस सुझाव भी पेश करेंगे।