|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग व्यू ने 14 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में परिचय देते समय बताया कि वियतनाम में आयोजित एपेक के मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दौरान चीनी विदेश मंत्री ली चाओ शिन जापान, ऑस्ट्रैलिया, न्यूजीलैंड, कैनेडा, अमरीका, रुस, कोरिया गणराज्य व पेरु आदि देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग तौर पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
|