|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग य्वी ने दस तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन की आशा है कि नेपाल की शांति प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ती जाएगी, और देश में शीघ्र ही शांति, स्थिरता व विकास की प्राप्ति होगी ।
हाल में नेपाल के सात दलीय गठबंधन की सरकार ने सरकार विरोधी संगठन के साथ शांति प्रक्रिया में मौजूद कुंजीभूत सवालों पर समझौता सम्पन्न किया । सुश्री च्यांग य्वी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन इस पर खुश है कि नेपाल की शांति प्रक्रिया में भारी प्रगति हासिल हुई है, और नेपाल के संबंधित पक्षों द्वारा चिरस्थाई शांति की प्राप्ति के लिए की गई कोशिशों का चीन स्वागत करता है ।
|