|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री यांग यू ने 9 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन को आशा है कि अमरीका की नयी संसद चीन और अमरीका के संबंध आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका अदा कर सकेगी।
हाल में आयोजित हुए चुनावों में अमरीका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण करने का अधिकार जीत लिया। संवाददाता के सवाल का जवाब देते समय सुश्री यांग यू ने कहा कि चीन और अमरीका के संबंधों का विकास बढ़ाना दोनों देशों के लोगों के समान हितों से मेल खाता है जिस से विश्व की शांति व समृद्धि के लिए भी लाभ मिलेगा। चीन अमरीका के साथ दोनों देशों के सकारात्मक सहयोग व संबंध को आगे बढ़ाने को तैयार है।
अमरीका के रक्षा मंत्री श्री रमस्फील्ड का इस्तीफा देने पर सुश्री जांग यू ने कहा कि चीन अमरीका के साथ दोनों सेनाओं के विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करने को तैयार है।
|