|

गरीब नौजवानों की शिक्षा में सहायता देने के लिए चीनी आशा परियोजना ने इन 17 सालों में 3 अरब य्वान इकट्ठा कर लगभग 29 लाख गरीब छात्रों की सहायता की है।
संवाददाता ने 18 तारीख को चीनी नौजवानों के विकास फंड से यह जानकारी प्राप्त की है।
चीनी आशा परियोजना चीनी नौजवानों के विकास फंड द्वारा सन् 1989 में शुरु की गयी। खबर के अनुसार आशा परियोजना ने अब तक 12559 आशा स्कूल स्थापित किए हैं। इस परियोजना ने चीन के गरीब क्षेत्रों के शिक्षा के विकास के लिए बड़े योगदान दिए हैं।
|