• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-10-22 16:44:35    
ऑस्ट्रिया में तिब्बत संस्कृति सप्ताह आयोजित हुआ

cri
इस वर्ष चीन व ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है, और ऑस्ट्रिया सरकार द्वारा तय किया गया चीन वर्ष भी है। 18 से 29 अक्तूबर तक वर्ष 2006 चीनी तिब्बती सांस्कृतिक सप्ताह ऑस्ट्रिया में आयोजित हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वर्ष 2001 से छठी बार है कि चीन ने विदेशों में तिब्बती सांस्कृतिक आदान-प्रदान की गतिविधि का आयोजन किया। वर्तमान सांस्कृतिक सप्ताह थांखा चित्र प्रदर्शनी, तिब्बती जाति का नृत्य-गान अभिनय, तिब्बती शास्त्र व जीवित बुद्ध के शास्त्रार्थ से

ऑस्ट्रिया की जनता को तिब्बत की पुरानी व समृद्ध जातीय संस्कृति और विशेष रीति-रिवाजों से परिचित करवाया जाएगा।

परिचय के अनुसार, सांस्कृतिक सप्ताह में 200 से ज्यादा चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिन्हें 19 देशों के सौ फोटोग्राफरों के 1 लाख 50 हजार चित्रों से चुना गया है।

तिब्बती छंग दु नृत्य-गान मंडल भी ऑस्ट्रिया के नागरिकों के सामने अनोखी जन्मभूमि नामक नृत्य-गान पेश करेगा। चार जीवित बुद्ध और तिब्बती शास्त्र शास्त्री रिपोर्टों, संगोष्ठियों आदि से लोगों को तिब्बती बौद्ध धर्म और तिब्बत के विभिन्न क्षेत्रों की कहानियां सुनाएंगे।

ध्यान रहे, वर्तमान सांस्कृतिक सप्ताह चीनी वैदेशिक संस्कृति आदान-प्रदान संघ, तिब्बत स्वायत प्रदेश की वैदेशिक सांस्कृतिक आदान प्रदान संघ, ऑस्ट्रिया स्थित दूतावास, वियना के संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि मंडल, ऑस्ट्रिया का ऑस्ट्रिया-चीन आर्थिक संवर्द्धन संघ आदि संस्थाओं द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जा रहा है।