• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-10-02 17:01:06    
क्वांगच्यो से ल्हासा तक चलने वाली प्रथम रेल गाड़ी क्वांगच्यो से रवाना हुई

cri

चीनी समाचार एजेंसी शिन ह्वा से मिली खबर के अनुसार, दक्षिण पूर्वी चीन के क्वांगच्यो शहर से छिंगहाई-तिब्बत पठार पर स्थित तिब्बत स्वायत प्रदेश की राजधानी ल्हासा तक चलने वाली प्रथम रेल गाड़ी दूसरी अक्तूबर को क्वांगच्यो से रवाना हुई। क्वांगच्यो से ल्हासा पहुंचने में 57 घंटे 21 मिनट लगते हैं, जिस की कुल लम्बाई 4980 किलोमीटर है। यह रेल गाड़ी चीन में सब से दूर तक चलने वाली रेल गाड़ी बनेगी।

एक दिन से पहले पूर्वी चीन के शांगहाई शहर से ल्हासा जाने वाली प्रथम रेल गाड़ी भी शांगहाई से रवाना हुई थी।

ध्यान रहे, पहली जुलाई को छिंगहाई-तिब्बत रेल मार्ग के खुलने के बाद अब तक पेइचिंग, छङ तु और लान च्यो आदि शहरों ने भी ल्हासा तक चलने वाली सीधी रेल गाड़ी की सेवा खोली है।