चीनी अखबार जन दैनिक से मिली खबर के अनुसार, चीनी राज्य परिषद की पश्चिमी विकास दफ्तर द्वारा दी गयी सूचना से पता चला कि वर्ष 2005 में पश्चिमी चीन में सकल राष्ट्रीय उत्पाद 33 खरब 30 अरब चीनी य्वान तक पहुंचा था, जो वर्ष 2000 की तुलना में दुगुना हो गया है।
बुनियादी संस्थापनों का बिछड़ापन पश्चिमी चीन के विकास को बाधित करने वाला प्रमुख तत्व है। पिछले छैः वर्षों में चीन सरकार ने निरंतर पश्चिमी भाग में बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में जोर पकड़ने में कुल लगभग 10 खरब चीनी य्वान की पूंजी डाली है। पश्चिमी चीन के विकास में शुरु की गयी प्रमुख परियोजनाओं की संख्या 70 तक पहुंची है।
|