|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 7 तारीख को यह घोषणा की कि चीन के उप विदेशमंत्री श्री यांग च्ये हू चीनी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करके गुटनिरपेक्ष संगठन के 14 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
गुटनिरपेक्ष संगठन का 14 वां शिखर-सम्मेलन सितंबर की 15 तारीख से 16 तारीख तक क्यूबा के हवाना में आयोजित होगा।
गुटनिरपेक्ष संगठन की स्थापना सन् 1961 में हुई थी। चीन सन् 1992 से गुटनिरपेक्ष संगठन का पर्यवेक्षक देश बना ।
|