|
जल्द ही आयोजित होने वाले 6 वें यूरोएशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले चीन के प्रधानमंत्री श्री वन जा पाओ जापान के नेता के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे।
6 वां यूरोएशिया शिखर सम्मेलन 10 तारीख से 11 तारीख तक फिनलैंड की राजधानी हेलसिन्की में आयोजित होगा। चीन के प्रधानमंत्री श्री वन जा पाओ इस सम्मेलन में भाग लेंगे। चीनी विदेश-मंत्रालय ने 6 तारीख को चीन और विदेशी संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी।
योजनानुसार श्री वन जा पाओ यूरोएशिया शिखर सम्मेलन के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। क्योंकि इस वर्ष एशियान का शिखर सम्मेलन भी आयोजित होगा। इसलिए यूरोएशिया शिखर सम्मेलन के दौरान श्री वन जा पाओ मुख्य तौर पर यूरोपीय देशों के नेताओं से भेंट करेंगे।
|