हाल ही में पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की राजधानी हांगचो शहर में द्वितीय चीनी अंतर्राष्ट्रीय कार्टून और एनीमेशन के 6 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया। लगभग 300,000 लोग प्रदर्शित किए गए 1500 से अधिक कार्टूनों को देखा और उन्हें खूब सराहा। इस प्रदर्शनी के दौरान व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों और कलाकारों ने कई संगोष्ठियों में भाग लिया और अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और आधुनिक काल में डिजीटल टेक्नोलोजी में सुधार, कार्टून कलाबाजी में आधुनिक रुझान और अंतर्राष्ट्रीय उपयोगी संचरण जैसे विषयों पर चर्चा की।
|