युद्धरत-राज्य काल की साहित्यिक उपलब्धियों में छ्वी य्वान (340 – 278 ई. पू.) का काव्य सर्वप्रमुख है। चीन के साहित्यिक जगत को अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से आलोकित करने वाले अमर कवि छ्वी य्वान छू राज्य के नागरिक थे। उन्हें अनेक बार अपने राज्य से निर्वासित किया गया था।
|