|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन छाओ ने इस हफते में संवाददाता द्वारा टेलिफोन पर पूछे गये सवाल का जवाब देते समय कहा कि अल्बानिया को स्वीकृत पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामी आंदोलन के पांच संदिग्ध अपराधियों को चीन को लौटाना ही होगा , न कि उन्हें शरणार्थी की हैसियत मिल जाये ।
अल्बानिया द्वारा चीन की उइगुर जाति के इन पांच व्यक्तियों की पनाह देने की चर्चा में श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि चीन ने अब तक अल्बानिया सरकार की ओर कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं की ।
श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि अल्बानिया द्वारा स्वीकृत गुआनतानामो जेल में बंद ये पांच कैदी पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामी आंदोलन के सदस्य और संदिग्द्ध आतंकवादी हैं । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामी आंदोलन संगठन को प्रतिबंध लगाने की नामसूचि में शामिल किया । इस तरह इन पांच संदिग्द्ध आतंकवादी अपराधियों को चीन को लौटाना चाहिए, न कि उन्हें शरणार्थी का स्थान दिया जाये ।
|