|
चीनी सहायक विदेश मंत्री श्री छुई थ्येन खाई ने 28 तारीख को पेइचिंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महा निदेशक के पद के लिए उम्मीदवार बनी सुश्री छन फंग फू चन से भेंट में कहा कि चीन की केंद्र सरकार इस संगठन के महा निदेशक पद की प्रतिस्पर्द्धा में उन का पूरा समर्थन करेगी ।
सुश्री छन फंग फू चन ने कहा कि यदि वह इस संगठन के महा निदेशक के चुनाव में विजयी हुईं , तो विश्व स्वास्थ्य़ कार्य के लिये अधिक योगदान करने की पूरी कोशिश करेंगी ।
चीन सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के संक्रमित रोग नियंत्रण मामलात में चीनी सहायक महा निदेशक सुश्री छन फंग फू चन की विश्व स्वास्थ्य संगठन के महा निदेशक के पद के लिए उम्मीदवार के रूप में सिफारिश की है । सुश्री छन फंग फू चन लम्बे अर्से से चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार में कार्यरत हैं और वे हांगकांग की प्रथम नारी स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। वे 2003 से विश्व स्वास्थ्य संगठन के संक्रमित रोग नियंत्रण मामलों को देखती हैं ।
|