|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यु च्येन छाओ ने 28 तारीख को पइचिंग में कहा कि चीन ने लेबनान के लिए आपात मानवीय सहायता देने का फैसला किया है।
श्री ल्यु ने कहा कि चीन ने इजरायल द्वारा किए गए लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र के चौकी पर बमबारी में 4 पर्यवेक्षकों की मृत्यु घटना पर अपने रूख स्पष्ठ किया है और कड़ी निंदा की है । चीन ने इजरायल से संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करके जांच पड़ताल करने और इस घटना की जांच पड़ताल के परिणाम यथाशीघ्र जारी करने का आग्रह किया।
श्री ल्यु च्येन छाओ ने कहा कि चीन ने इजरायल और लेबनान से यथाशीघ्र युद्ध विराम करके वार्ता में लौटने का आग्रह किया। ताकि मध्यपूर्व क्षेत्र की शांति व सुरक्षा यथाशीघ्र साकार हो सकें।
अन्य रिपोर्ट के अनुसार लेबनान में तैनात चीन के राजदूत श्री ल्यु शिआंग ह्वा ने 27 तारीख को कहा कि लेबनान में प्रवासी चीनियों को लेबनान से हटा देना लेबनान में स्थित चीनी दूतावास के जिम्मेदार और कर्तव्य है। चीनी दूतावास की मदद से इस महीने की 15 से 23 तारीख तक 170 प्रवासी चीनी लेबनान से हटाए गये हैं।
|