• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-26 17:20:03    
इज़रायली सेना के हमले में संयुक्त राष्ट्र के 4 पर्यवेक्षक मारे गए

cri

25 तारीख की रात को दक्षिणी लेबनान में स्थित तैनात संयुक्त राष्ट्र की शांति स्थापन टुकड़ी की एक चौकी पर इज़रायली सेना द्वारा बमबारी हुई जिस में चीन के तू चाओ यू समेत संयुक्त राष्ट्र के 4 पर्यवेक्षक मारे गए।

चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यु च्येन छाओ ने 26 तारीख को बयान देते हुए कहा कि चीन को इस घटना पर बड़ा आश्चर्य हुआ। चीन ने मरने वाले सभी व्यक्तियों के लिए शोक प्रकट किया और उन के परिजनों को हार्दित संवेदना दी। चीन ने मुठभेड़ के विभिन्न पक्षों से संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापन बल के व्यक्तियों की सुरक्षा की गारंटी करने और यथाशीघ्र युद्ध विराम करने का आग्रह किया।

उसी दिन चीनी सहायक विदेश-मंत्री श्री च्वी चुआन ने चीन में स्थित इज़रायली राजदूत श्री हैइम को अपने यहां बुलाकर इज़रायल से गम्भीर रूप से यह मामला उठाया । श्री हैइम ने कहा कि इज़रायल सरकार ने इस घटना पर अफसोस प्रकट किया है और इस घटना की अच्छी तरह जांच पड़ताल की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री अन्नान ने इस घटना के बाद वक्तव्य जारी कर संयुक्त राष्ट्र पर इज़रायल के हमले पर आश्चर्य प्रकट किया और इज़रायली सेना से इस तरह के हमलों को रोकने और इस घटना की जांच-पड़ताल करने का आग्रह किया।