• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Tuesday   Apr 29th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-26 14:50:04    
जल-जीव विविधता और विलुप्त जीवजंतुओं की रक्षा व्यवस्था की स्थापना

cri

चीनी मत्स्यपालन विभाग प्राकृति संरक्षण क्षेत्र की स्थापना जैसे उपायों से जलीय जीवों की विविधता और विलुप्त नस्लों के जीवजंतुओं की रक्षा व्यवस्था की स्थापना में तेजी ला रहा है। चीन में जलीय जीवों की आनुवंशिक विविधता के अभाव की स्थिति बहुत गंभीर है और जलीय जीवों व वनस्पतियों की विलुप्तता भी प्रचंड रूप ले रही है। इस स्थिति के प्रति चीनी कृषि मंत्रालय के मत्स्य-पालन ब्यूरो के प्रधान श्री ली चेन ह्वा ने कहा कि चीन के विभिन्न स्तरीय मत्स्य-पालन विभाग संबंधित संसाधनों की जांच-पड़ताल को मज़बूत कर रहे हैं और सभी नस्लों के जलीय जीवों की रक्षा के लिए युक्तिसंगत व बहुपयोगी प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र की व्यवस्था की स्थापना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीन दुर्लभ जीवजंतुओं के विशेष बचाव कार्यों को मजूबत कर रहा है। उन में गलती से शिकार करने वाले, चोट खाने वाले और जब्त होने वाले जंगली जल-जीवजंतुओं की चिकित्सा करना, अस्थायी पालन करना व पानी में छोड़ना, चीनी नदी की डोलफिन व पैडलफिश आदि दुर्लभ जीवजंतुओं के लिए विशेष बचाव कार्य करना, जल-जीवजंतुओं के पालन व प्रजनन् केंद्र का निर्माण करना, और उन की गैरकानूनी खरीद-फ़रोख्त पर रोकथाम लगाना शामिल हैं।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040