|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यु च्येन छाओ ने 24 तारीख को कहा कि अमरीका और रूस द्वारा प्रस्तुत नाभिकीय आतंकवाद के खिलाफ पृथ्वीव्यापी प्रस्ताव का चीन अच्छी तरह अध्ययन करेगा।
अमरीका के राष्ट्रपति श्री बुश और रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन ने हाल में संयुक्त वक्तव्य जारी कर नाभिकीय आंतकवाद की रोकथाम करने का एक पृथ्वीव्यापी प्रस्ताव पेश किया। श्री ल्यु च्येन छाओ ने संवाददाता के संबंधित सवालों का जवाब देते समय उक्त बात कही।
श्री ल्यु ने कहा कि विश्व में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए नाभिकीय आतंकवाद का विरोध करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने सब से गंभीर चुनौती है। नाभिकीय आतंकवाद की रोकथाम , अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के महत्वपूर्ण कर्तव्य हैं।
|