|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग वी ने 13 तारीख को पेइचिंग में कहा कि वर्तमान स्थिति के अन्तर्गत , चीन जनवादी कोरिया के प्रक्षेपित मिसाइल घटना पर सुरक्षा परिषद की सावधानी पूर्वक उचित प्रक्रिया करने पर सहमत है, ताकि तनावपूर्ण स्थिति को तीव्र होने से बचाया जा सके और विभिन्न पक्षों के राजनयिक प्रयासों के लिए स्थिति तैयार की जा सके।
सुश्री च्यांग वी ने इसी दिन एक नियमित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि चीन हमेशा से यह रूख अपनाता आया है कि सुरक्षा परिषद को उत्तर पूर्वी एशिया की शान्ति व स्थिरता को बरकरार रखने, कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल के समाधान की छः पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा सुरक्षा परिषद की एकता को बनाए रखने के हितों को ध्यान में रख कर कदम उठाना चाहिए। चीन आशा करता है कि विभिन्न पक्ष सकारत्मक प्रयास करेंगे न कि टकराव को तीव्र कर स्थिति को और अधिक जटिल बनाएगें।
|