• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-13 17:40:51    
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने चीन-रूस मैत्री व स्नेहपूर्ण सहयोग संधि का उच्च मूल्यांकन किया

cri

इस साल चीन-रूस मैत्री व स्नेहपूर्ण सहयोग संधि के संपन्न होने की पांचवी वर्षगांठ है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग वी ने 13 तारीख को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीन-रूस मैत्री व स्नेहपूर्ण सहयोग संधि का संपन्न होना, चीन-रूस के संबंधों के विकास के इतिहास में एक मील पत्थर है और 21 वीं शताब्दी के प्रारम्भिक काल के अन्तरराष्ट्रीय राजनीतिक जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है तथा वह नए ऐतिहासिक काल में दोनों देशों के बीच के संबंधों की एक आदर्श मिसाल है।

सुश्री च्यांग वी ने कहा कि पिछले पांच सालों में संधि में निर्धारित सिद्धांतों व भावना के निर्देशन में, दोनों पक्षों ने उभय प्रयासों से चीन-रूस संबंधों के स्वस्थ विकास के रूझान को बरकरार रखा है। दोनों पक्षों ने समानता, सलाह मश्विरा, एक दूसरे को रियायत देने के आधार पर पूर्ण रूप से इतिहास में छोड़े सीमा सवाल को हल कर लिया है। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग और अन्तरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में घनिष्ठ संपर्क व समन्वय कायम रखा है।