|
|
 |
| (GMT+08:00)
2006-07-13 10:03:42
|
|
चीनी प्रवक्ताः जापानी राजनीतिज्ञ का जनवादी कोरिया के खिलाफ पहले से हमला करने का कथन गैर जिम्मेदाराना है
cri
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग यू ने 12 तारीख को कहा कि जापान के कुछ राजनीतिज्ञ द्वारा पेश जनवादी कोरिया के खिलाफ पहल से हमला करने का कथन अत्यंत गैर जिम्मेदाराना है। इससे उत्तर पूर्वी एशिया में तनाव पैदा होगा । चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय शांतिपूर्ण ढंग से पूरी राजनयिक कोशिशें कर रहा है , तब इने गिने जापानी राजनीतिज्ञों ने दूसरे देश के खिलाफ पहल से हमला करने की बात कही। ऐसे गैर जिम्मेदाराना कथन से अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक कोशिशों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और उत्तर पूर्वी एशिया में तनाव पैदा हो जाएगा , जिसे विभिन्न देशों की जनता नहीं देखना चाहती है ।
|
|
|