• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-13 08:42:15    
थ्येनचिन पिंगहाए नवीन आर्थिक क्षेत्र आर्थिक वृद्धि और पारिस्थितिकी विकास दोनों के मेलमिलाप को महत्व देता है

cri

इस साल की चीनी जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन में, उत्तर समुद्रतटीय शहर थ्येन चिन के पिंगहाए नवीन आर्थिक क्षेत्र चीन सरकार के आगामी पांच सालों का महत्वपूर्ण प्राथमिक विकास लक्ष्य तय किया गया है। योजनानुसार पिंगहाए नवीन क्षेत्र तब एक उच्च स्तरीय आधुनिक निर्मित केन्द्र, अन्तरराष्ट्रीय नौ-परिवहन व लाजिस्टक केन्द्र व पर्यवारण मैत्रीपूर्ण का समुन्नत आर्थिक क्षेत्र बन जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में हम आप को इस संबंध पर एक आलेख सुनाएगें।

थ्येनचिन ने पिछली शताब्दी के 90 वाले दशक में पिंगहाए नवीन आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने का निर्णय लिया था। इस आर्थिक विकास क्षेत्र के अधीन थाएता विकास आर्थिक क्षेत्र, चीन के प्रथम जत्थे के राष्ट्रीय स्तरीय आर्थिक तकनीक विकास क्षेत्रों में अपनी समग्र शक्ति के आधार पर निरंतर अनेक सालों में चीन के 50 से अधिक अपने किस्म के आर्थिक क्षेत्रों की पंक्ति में पहले नम्बर पर टिका रहा है। वर्ष 2005 तक थाएता विकास क्षेत्र में विदेशी पूंजी से संचालित 4000 से अधिक उद्योगों को इस क्षेत्र में घर बसाने की अनुमति दी जा चुकी है और कुल विदेशी पूंजी राशि 29 अरब अमरीकी डालर ता जा पहुंची है।

विश्व का मशहूर दूर संचार उद्योग मोटोरोला कम्पनी ने 1994 में थाएता विकास क्षेत्र में मोबाइल निर्मित कारखाना स्थापित किया था, इस कम्पनी के पब्लिक संबंध मामले के सुपरवाइजर यांग पे लिंग ने हमारे संवाददाता को बताया कि वर्तमान थाएता विकास क्षेत्र में निर्मित मोबाइल फोन मोटोरोला के विश्व का सबसे बड़ा निर्मित अडडा है, इस के अलावा मोटोरोला निरंतर अपने अनुसंधान व विकास कार्य को प्रगाढ़ करता आया है। उन्होने कहा चीन विश्व में मोटोरोला कम्पनी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बाजार की दृष्टि से चीन सबसे बड़ा बाजार है। यहां निर्मित मोबाइल फोन के कुछ हिस्से चीन के बाजार में डालने के अलावा अन्य हिस्से निर्यात किये जाते है, यहां निर्मित मोटोरोला का मोबाइल फोन दुनिया में खरीदा जा सकता है। इस के अतिरिक्त मोटोरोला ने यहां एक उत्पादन केन्द्र और एक अनुसंधान विकास केन्द्र की भी स्थापना की है, हमारे बहुत से यूरोपीय व अमरीकी व्यापारियों दवारा मोबोइल फोन सोफटवेयर के दिए आर्डर भी चीन के इस क्षेत्र में अनुसंधान व निर्मित किए जाते हैं।

थाएता विकास क्षेत्र की शक्ति के निरंतर प्रबल होते देखते हुए, थ्येनचिन हाएपिंग नवीन क्षेत्र के योजनाकर्ताओं ने स्थानीय क्षेत्रीय श्रेष्ठता का भरपूर प्रयोग कर विकास को गति देने पर सोच विचार करना शुरू कर दिया है। पिंगहाए नवीन क्षेत्र चीन के पोहाए समुद्र के निकट स्थित है और चीन के सबसे बड़े थ्येनचिन बन्दरगाह व थ्येनचिन बन्दरगाह दवारा स्थापित कर सुरक्षित क्षेत्रों ने हमारी कम्पनी को नौ परिवहन व लाजिस्टक की सुविधाए प्रदान की हैं।

गत वर्ष तक थ्येनचिन बन्दरगाह कर सुरक्षित क्षेत्र ने 5700 से अधिक देश विदेश के उद्योगों को अपने यहां आकर्षित किया है, यहां चीन का सबसे बड़ा अनाज व तेल प्रोसेसिंग अडडा व टमाटर निर्मित व निर्यात प्रोसेसिंग अडडा है। थ्येन चिन परिवहन कमेटी के पार्टी सेक्राटरी ल्यू मिंग ते ने हमें बताया थ्येनचिन बन्दरगाह 2 लाख 50 हजार टन माल जहाज के लंगर डालने का जल मार्ग बनेगा और मालों का वार्षिक उतार-चढ़ाव 30 करोड़ टन से अधिक होगा। यह एक समुन्नत उपकरणों से सुसज्जित व प्रकार्य व क्षमता से पूरिपूर्ण आधुनिक अन्तरराष्ट्रीय गहरा जल बन्दरगाह व उत्तर पूर्व एशिया से पश्चिम व मध्य एशिया की ओर जाने वाला कन्टेनर जंकशन बन्दरगाह होगा, इस के अलावा हाएपिंग विकास क्षेत्र उत्तर इलाके का सबसे खुला कर सुरक्षित क्षेत्र, अन्तरराष्ट्रीय नौ परिवहन केन्द्र व अन्तरराष्ट्रीय लाजिस्टक केन्द्र की केन्द्रीय भूमिका अदा करेगा।

फिलहाल थ्येनचिन पिंगहाए नवीन क्षेत्र एक इलैक्ट्रोनिक सूचना, वाहन निर्मित, तेल रसायन, धातु शोधन, जीव तकनीक व आधुनिक चिकित्सा व नवीन उर्जा विकास का केन्द्रीय उत्पादन क्षेत्र बन गया है। वर्तमान पिंगहाए नवीन क्षेत्र के भीतर 500 वर्ग किलोमटीर नम भूमि को कारगर रूप से सुरक्षित रखा जा रहा है, पूरे विकास क्षेत्र का हरियाली का क्षेत्रफल 35 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, गन्दे पानी का निपटारा करने के बाद पानी की गुणवत्ता पीने के पानी के मापदंड तक जा पहुंची है, और तो और पिंगहाए नवीन विकास क्षेत्र का प्रति दस हजार के जी डी पी का उर्जा खपत केवल चीन के औसत उर्जा खपत का 10 प्रतिशत ही रहता है।

हमारे संवाददाता ने चीनी तेल रसायन शेयर कम्पनी की थ्येन चिन शाखा कम्पनी में देखा कि वहां हिरन और मोर भारी रसायन उद्योग क्षेत्र के बगीचे में बेफिक्र से टहलते दिखाई दे रहे हैं , किस्म किस्म की झाड़ियां , पेड़-पौधे , फूल बगीचे व मंडप आदि आकर्षक दृष्य चारो तरफ फैले हुए हैं। कम्पनी के प्रभारी चंग वान च्वीन ने हमें जानकारी देते हुए कहा कि एक रसायन कम्पनी होने के नाते, थ्येनचिन तेल रसायन कम्पनी अपने उत्पादन से पर्यावरण पर पड़ने वाली प्रतिकूल कारकों को कम करने पर भारी महत्व देती है। उन्होने कहा हमने कम्पनी में हरियाली बिछा कर वायु व पर्यावरण का सुधार किया है और प्रदूषण का निपटारा भी , मिसाल के लिए, गन्दे पानी की निकासी से पहले ही उसका निपटारा कर लिया जाता है, यानी कारखाने में पहले निपटारा कर उसे प्रमुख कारखाने के विशेष पानी कारखाने में भेज दिया जाता है, राष्ट्र के पानी निकासी के मापदंड तक पहुंचने से पहले हम उसे नदी में नहीं डालते हैं।

आर्थिक व पर्यावरण के बीच उम्दा समन्वय विकास ने हांएपिंग नवीन क्षेत्र की जनता के लिए आन्नदमय जीवन और मनोहर बगीचे व सैर सपाट करने के स्थलों का निर्माण किया है, जगह जगह देखी जाने वाले हरियाली वातावरण ने हाएपिंग नवीन विकास क्षेत्र को एक सबसे बढ़िया रहने लायक जगह बना दी है। अमरीका के शिगागो से आए और हाएपिंग नवीन विकास क्षेत्र में काम कर रही व रह रही सुश्री फलोरेन्स चैरी ने हमारे संवाददाता को बताया कि हाएपिंग नवीन विकास क्षेत्र का पर्यावरण संरक्षण कार्य इतना उल्लेखनीय है कि उन्हे वाकई ताज्जुब होता है। उन्होने कहा बहुत पहले से ही यहां अमरीका जैसा बन गया है, रददी कागजों व धातुओं व पलास्टिक कचरों का बड़ी अच्छी तरह निपटारा किया जाता है। यहां रददी कागजों, धातु से बने पदार्थों को जहां तहां नहीं फैका जाता है, बल्कि उनका पुनःप्रयोग किया जाता है, इस तरह पर्यवारण की सुरक्षा करने के साथ पृथ्वी की सुरक्षा भी होती है, यह एक महत्वपूर्ण कार्य है। प्राकृति में संतुलन होना चाहिए, यदि इस संतुलन को तोड़ दिया गया तो जरूर कुछ विपत्ति आ सकती है, इस लिए हमें जरूर पर्यवारण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।