• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-11 19:10:43    
चीन का मानना है कि सुरक्षा परिषद द्वारा जनवादी कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर अध्यक्षीय वक्तव्य पारित करना उचित है

cri

चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग वी ने 11 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जनवादी कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण पर एक अध्यक्षीय वक्तव्य पारित करना उचित है, अन्य कुछ देशों का भी समान विचार है।

सुश्री च्यांग वी ने कहा कि चीन ने जनवादी कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की स्थिति पर बेहद चिन्ता प्रकट की है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से यथाशीघ्र इस सवाल पर उचित प्रतिक्रिया करने पर सहमति जाहिर की है तथा स्पष्ट व शक्तिशाली संदेश भी भेजा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने जनवादी कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण सवाल पर अनेक सलाह मश्विरे किये हैं । विभिन्न पक्षों के बीच मतैक्य पाने के साथ बहुत मतभेद भी मौजूद हैं। चीन ने हमेशा से जिम्मेदाराना रूख अपना कर संबंधित सलाह मश्विरे में सकारात्मक रूप से भाग लिया है।